छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों को तोहफा: CM साय ने केंद्र के बराबर किया DA

छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों को तोहफा: CM साय ने केंद्र के बराबर किया DA

छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58% किया। इससे 5 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलेगी।

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों को तोहफा: CM साय ने केंद्र के बराबर किया DA

रायपुरः नए साल की शुरूआत में ही छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) केंद्र सरकार के बराबर करने की घोषणा की है। इसके चलते अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 5 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। साथ ही कर्मचारियों की हर महीने की आमदनी बढ़ेगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के आठवें राज्य सम्मेलन में सम्मिलित होने के दौरान ने यह घोषणा की थी। लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारी इस घोषणा के बाद काफी उत्साहित नजर आए। सीएम ने कहा कि कई राज्य अब भी केंद्र के डीए से पीछे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के हित में केंद्र के समान डीए देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति सजग है। समय-समय पर उनके हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

5 महीने पहले ही बढ़ाया था महंगाई भत्ता

इससे पहले भी राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। पांच महीने पहले अधिकारियों और कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जिससे डीए 55 प्रतिशत हुआ था। अब इसमें 3 प्रतिशत और जोड़कर इसे 58 प्रतिशत कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 3 मार्च को विधानसभा में पेश बजट 2025-26 के दौरान सरकार ने डीए को 53 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। इसके बाद अलग-अलग चरणों में बढ़ोतरी करते हुए अब इसे 58 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है।

सरकार पर कितना बढ़ेगा बोझ

सातवें वेतन आयोग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ाया गया है। वहीं, छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों को 7 प्रतिशत डीए वृद्धि का लाभ मिला है। यह बढ़ोतरी 1 मार्च 2025 से लागू मानी गई जाएगी। साथ ही अप्रैल में मार्च 2025 की सैलरी के साथ इसका भुगतान शुरू हो चुका है।

डीए में इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर सालाना करीब 540 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। वहीं, पेंशनभोगियों को दी जाने वाली 3 प्रतिशत महंगाई राहत से सरकार पर हर साल लगभग 108 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।

संबंधित सामग्री

7th Pay Commission: लाखों पेंशनर्स के लिए मोदी सरकार का तोहफा, नया आदेश जारी 

7th Pay Commission: लाखों पेंशनर्स के लिए मोदी सरकार का तोहफा, नया आदेश जारी 

केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों, अखिल भारतीय सेवाओं, रेलवे और अन्य केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है।

Aug 31, 2026
Ashokapuram News: चुनाव की आहट! 25 साल से टूटी सड़क को फिर याद आए अधिकारी

Ashokapuram News: चुनाव की आहट! 25 साल से टूटी सड़क को फिर याद आए अधिकारी

कहते हैं लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, लेकिन अशोकवापुर गांव की तस्वीर देखकर लगता है कि यहां मालिक को अपनी ही चौखट तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Jul 30, 2026
Gonda News: 34 दिन मौत से जंग हार गया भानु, मगरमच्छ हमले में हुआ था जख्मी 

Gonda News: 34 दिन मौत से जंग हार गया भानु, मगरमच्छ हमले में हुआ था जख्मी 

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सनौली मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के निश्चित पुरवा निवासी 32 वर्षीय मजदूर भानु आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए।

Jul 30, 2026
300 दिन की EL पर कितना मिलेगा पैसा? MP सरकार ने कर्मचारियों के लिए किया नियम साफ

300 दिन की EL पर कितना मिलेगा पैसा? MP सरकार ने कर्मचारियों के लिए किया नियम साफ

मध्य प्रदेश सरकार ने लीव इनकैशमेंट को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब कर्मचारी 300 दिन की अर्जित छुट्टियों पर मिलने वाली राशि का खुद अनुमान लगा सकेंगे और भुगतान प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी होगी।

Jun 25, 2026
80 के बाद 20% और 85 साल करने पर 30% ज्यादा मिलेगा पेंशन, HC के फैसले से 4.5 लाख लोगों को राहत

80 के बाद 20% और 85 साल करने पर 30% ज्यादा मिलेगा पेंशन, HC के फैसले से 4.5 लाख लोगों को राहत

मध्य प्रदेश में 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनर्स को अब 20% अतिरिक्त पेंशन मिलेगी, जबकि 85 वर्ष पार करने पर यह लाभ 30% तक बढ़ जाएगा। हाईकोर्ट के फैसले के बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Jun 22, 2026