छत्तीसगढ़ में 47 लाख के इनामी 9 माओवादियों ने किया समर्पण, इनमें 7 महिलाएं शामिल

छत्तीसगढ़ में 47 लाख के इनामी 9 माओवादियों ने किया समर्पण, इनमें 7 महिलाएं शामिल

धमतरी में 47 लाख के इनाम वाले 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 7 महिलाएं शामिल, कई हथियार भी पुलिस को सौंपे गए।

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ में 47 लाख के इनामी 9 माओवादियों ने किया समर्पण, इनमें 7 महिलाएं शामिल

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। धमतरी जिले में शुक्रवार को कुल 47 लाख रुपये के इनाम वाले 9 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिलाएं शामिल हैं, जो लंबे समय से सक्रिय माओवादी नेटवर्क का हिस्सा थीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने और सामान्य जीवन में लौटने की इच्छा जताई है।

धमतरी-गरियाबंद-नुआपड़ा डिवीजन से जुड़े थे कैडर

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी धमतरी-गरियाबंद-नुआपड़ा (ओडिशा) डिवीजन के अंतर्गत आने वाली नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर लोकल गुरिल्ला स्क्वाड (LGS) से जुड़े हुए थे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि वे खोखली माओवादी विचारधारा और जंगलों में बिताए कठिन जीवन से पूरी तरह निराश हो चुके थे।

दो महिला नेताओं पर था 8-8 लाख का इनाम

आईजी मिश्रा के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में

  • ज्योति उर्फ जैनी (28) – सचिव, सीतानदी एरिया कमेटी (इनाम  8 लाख)
  • उषा उर्फ बलम्मा (45) – डिविजनल कमेटी सदस्य (इनाम 8 लाख)

इसके अलावा रामदास मरकाम , रोनी उर्फ उमा , निरंजन उर्फ पोडिया, सिंधु उर्फ सोमादी, रीना उर्फ चिरो, अमिला उर्फ सन्नी । इन सभी पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि लक्ष्मी पुनेम पर 1 लाख रुपये का इनाम था। बलम्मा तेलंगाना की निवासी हैं, जबकि अन्य माओवादी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बताए गए हैं।

हथियार भी किए गए पुलिस के हवाले

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण के दौरान पांच माओवादियों ने हथियार भी सौंपे, जिनमें 2 इंसास राइफल, 2 सिंगल लोडिंग राइफल (SLR), 1 कार्बाइन, 1 मजल-लोडिंग बंदूक शामिल हैं। इसे सुरक्षा एजेंसियां अहम सफलता मान रही हैं।

इलाके में माओवादी नेटवर्क लगभग खत्म: IGP

आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा धमतरी, गरियाबंद और ओडिशा के नुआपड़ा जिले में सक्रिय सभी सूचीबद्ध माओवादी कैडर अब या तो मारे जा चुके हैं, आत्मसमर्पण कर चुके हैं या फिर इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत बाकी बचे माओवादियों को भी मुख्यधारा में लाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

2025 में अब तक 1,500 से ज्यादा माओवादी सरेंडर

आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में 189 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं 19 जनवरी को गरियाबंद में 45 लाख के इनामी 9 माओवादियों ने सरेंडर किया था 15 जनवरी को बीजापुर में 52 उग्रवादियों ने हथियार छोड़े थे.पूरे 2025 में अब तक 1,500 से ज्यादा माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

संबंधित सामग्री

कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की इनामी नक्सली रूपी मुठभेड़ में ढेर

कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की इनामी नक्सली रूपी मुठभेड़ में ढेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों ने 5 लाख की इनामी नक्सली रूपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सरेंडर से इनकार के बाद चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली।

Apr 13, 2026
खात्मे के कगार पर नक्सलवाद: 10 साल में 10 हजार से ज्यादा आत्मसमर्पण, अर्बन नेटवर्क पर नजर

खात्मे के कगार पर नक्सलवाद: 10 साल में 10 हजार से ज्यादा आत्मसमर्पण, अर्बन नेटवर्क पर नजर

भारत में नक्सलवाद खत्म होने की ओर, 10 साल में 10 हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण। सरकार की रणनीति और अर्बन नक्सल पर कार्रवाई तेज।

Mar 30, 2026
बस्तर में नक्सलियों का आखिरी गढ़ टूटा, पापाराव ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

बस्तर में नक्सलियों का आखिरी गढ़ टूटा, पापाराव ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

बस्तर में बड़े नक्सली पापाराव ने AK-47 के साथ सरेंडर किया। डेडलाइन से पहले 18 नक्सलियों ने हथियार डाले, माओवाद खत्म होने की उम्मीद तेज हुई।

Mar 24, 2026
बीजापुर में लाल आतकं को बड़ा झटका, 22 जवानों का हत्यारा नक्सली एनकाउंटर में ढेर

बीजापुर में लाल आतकं को बड़ा झटका, 22 जवानों का हत्यारा नक्सली एनकाउंटर में ढेर

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 22 जवानों के हत्यारे नक्सली कमांडर उधम सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है। उसके पास से AK-47 बरामद।

Feb 05, 2026
Bijapur Encounter में 4 नक्सली ढेर, कुख्यात DVCM दिलीप बेड़जा और कमांडर पापा राव शामिल

Bijapur Encounter में 4 नक्सली ढेर, कुख्यात DVCM दिलीप बेड़जा और कमांडर पापा राव शामिल

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। जवानों ने लाल आतंक पर घातक प्रहार करते हुए 4 नक्सली ढेर किए।

Jan 17, 2026