ऊंची उड़ान के लिए तैयार है छत्तीसगढ़ः अरुण साव

ऊंची उड़ान के लिए तैयार है छत्तीसगढ़ः अरुण साव

By : Swadesh Bhopal
ऊंची उड़ान के लिए तैयार है छत्तीसगढ़ः अरुण साव

जिला स्तरीय राज्योत्सव में बोले उप मुख्यमंत्री

जगदलपुर (बस्तर)। बस्तर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ अब ऊंची उड़ान के लिए तैयार है”। राज्य ने पिछले 25 वर्षों में विकास के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है — शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, आधारभूत संरचना और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास को मिली नई गति

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी विकास कार्यों की गति बढ़ाई है। दुर्गम इलाकों में अब सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा बलों के प्रयासों और सरकार की विकास नीति के कारण नक्सलियों के कब्जे वाले इलाकों में अब बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।”

‘आमचो बस्तर हाट’ और ‘कलागुड़ी कैटलॉग’ का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान ‘आमचो बस्तर हाट कियोस्क’ का उद्घाटन किया गया और ‘कलागुड़ी कैटलॉग’ का विमोचन भी किया गया।उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बस्तर आज कला, संस्कृति, सभ्यता और पर्यटन के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है।

अटल जी को दी श्रद्धांजलि

अरुण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि “अटल जी ने जिस सपने के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, आज वह सपना साकार हो रहा है। राज्य ने 25 वर्षों में विकास की गंगा बहा दी है।”

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, और नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन ने भी राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।कार्यक्रम में कलेक्टर हरिस एस, सीईओ प्रतीक जैन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प - मुख्यमंत्री नायब सिंह

हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प - मुख्यमंत्री नायब सिंह

कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

Nov 01, 2026
CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 पर राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा हुई। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की, जिसमें अनंत विजय और मोहन सुंदरानी जैसे नाम हैं।

Nov 01, 2026
71वें स्थापना दिवस पर विशेष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास पथ पर ''मध्यप्रदेश''

71वें स्थापना दिवस पर विशेष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास पथ पर ''मध्यप्रदेश''

भारत का हृदय मध्यप्रदेश 71वें स्थापना दिवस पर विकास की नई ऊंचाइयों पर है। निवेश, गरीब कल्याण, किसान, युवा और नारी शक्ति से जुड़ी उपलब्धियां इस लेख में गिनाई गई हैं।<br/>

Nov 01, 2026
MP Foundation Day Special: विकास के नए पड़ाव पर मध्यप्रदेश, डेढ़ दशक में प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ी

MP Foundation Day Special: विकास के नए पड़ाव पर मध्यप्रदेश, डेढ़ दशक में प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ी

मध्यप्रदेश 70 साल का हुआ। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 38,497 से बढ़कर 1,69,050 रुपये हुई, जीडीपी 16,69,750 करोड़ अनुमानित और बजट 23 गुना बढ़ा।

Nov 01, 2026
Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जगमगाएंगे सरकारी भवन

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जगमगाएंगे सरकारी भवन

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशभर में आयोजनों की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Oct 28, 2026