Chindwara Murder Case: जमीन बेचने की धमकी देता था पति, पत्नी ने तंग आकर कर दी हत्या, तीन दिनों

Chindwara Murder Case: जमीन बेचने की धमकी देता था पति, पत्नी ने तंग आकर कर दी हत्या, तीन दिनों तक सेप्टिक टैंक में छिपा कर रखा, ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

घटना शिवपुरी पुलिस थाने क्षेत्र के गांव बिछुआ पठार इलाके की बताई जा रही है। बीते रविवार को पत्नी खुद पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और उसके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया है।

By : Anurag Dubey
Chindwara Murder Case: जमीन बेचने की धमकी देता था पति, पत्नी ने तंग आकर कर दी हत्या, तीन दिनों तक सेप्टिक टैंक में छिपा कर रखा, ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

Chindwara Murder Case: छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी अपने पति की हरकतों से तंग आकर उसकी हत्या कर दी, हत्या करने के बाद उसे तीन दिनों तक सेप्टिक टैंक में छिपा कर रखा था। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस भी सोच में पड़ गई कि महिला ने इतनी वीभत्स घटना को कैसे अंजाम दे दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना शिवपुरी पुलिस थाने क्षेत्र के गांव बिछुआ पठार इलाके की बताई जा रही है। बीते रविवार को पत्नी खुद पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और उसके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया है। पुलिस महिला की बात सुनकर सन्न रह गई। आरोपी महिला के नाम की पुष्टि आशा मर्सकोले के रूप में हुई है, जो एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम करती है।

क्यों उतारा मौत के घाट

पुलिस की पूछताछ में आशा ने बताया कि उसका पति रोज शराब के नशे में धुत होकर घर आता था और मेरे साथ (आशा के साथ) मारपीट करता था और रोज ही इस बात की धमकी देता था कि वो सब कुछ बेच कर शराब पी जाएगा। महिला ने आगे बताया कि वो रोज की झंझट से परेशान हो चुकी थी।

महिला ने पुलिस की पूछताछ में कबूला है कि बीते गुरूवार को भी रोज की तरह वो शराब के नशे धुत होकर घर आया, पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, मैं उठी और उसका गमछे से गला दबा दिया, जिससे किशोर मर्सकोले की मौत हो गई। हत्या की वारदात को छिपाने के लिए आरोपी आशा ने घर के शौचालय के सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलकर उसमें शव को फेंक दिया और ढक्कन को सीमेंट से पैक कर दिया। जब इलाके में बदबू फैली तो लोग बदबू का कारण पूछने लगे तो उसने डर के कारण पुलिस में जाके इस घटना को कबूल कर लिया आगे की जांच पुलिस कर रही है। 

संबंधित सामग्री

Sonauli Border Smuggling: सोनौली बॉर्डर पर तस्करों की आपसी भिड़ंत से फूटा भांड! विदेशी कद्दू बीज बरामद

Sonauli Border Smuggling: सोनौली बॉर्डर पर तस्करों की आपसी भिड़ंत से फूटा भांड! विदेशी कद्दू बीज बरामद

भारत-नेपाल सीमा सोनौली क्षेत्र में नेपाल के रास्तों से विदेशी कद्दू के बीजों की बड़े पैमाने पर की जा रही तस्करी का भांडाफोड़ हुआ है।

Oct 09, 2026
Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है...

Oct 08, 2026
Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

भैसना निवासी अंसार उर्फ चितऊ (27) पुत्र नासिर अली को संग्रामपुर पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

Oct 06, 2026
Vidisha Crime: आनंदपुर में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Vidisha Crime: आनंदपुर में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

विदिशा जिले के थाना आनंदपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जावती में पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के आरोपी अजय अहिरवार को पुलिस ने महज 24 घंटे के..

Sep 10, 2026
Badnauli Firing: बदनौली फायरिंग में पुलिस का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Badnauli Firing: बदनौली फायरिंग में पुलिस का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Sep 05, 2026