CM Yogi Ambedkarnagar

CM Yogi Ambedkarnagar: 7 अगस्त को गोविंद साहब में दहाड़ेंगे सीएम योगी, सतर्क प्रशासन 

आगामी सात अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। कोई चूक न हो जाय इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं।

By : विकास जैन
CM Yogi Ambedkarnagar: 7 अगस्त को गोविंद साहब में दहाड़ेंगे सीएम योगी, सतर्क प्रशासन 

CM Yogi Ambedkarnagar: 7 अगस्त को गोविंद साहब में दहाड़ेंगे सीएम योगी, सतर्क प्रशासन 

घनश्याम भारती, अंबेडकरनगर: आगामी सात अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। कोई चूक न हो जाय इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं। पूर्वांचल के प्रसिद्ध गोविंद साहब मेला परिक्षेत्र में मुख्यमंत्री की जनसभा प्रस्तावित है।

डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोविंद साहब पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर विधिवत जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, मंच, वीआईपी आगमन-प्रस्थान मार्ग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार जानकारी ली। साथ ही सभी कार्य अपेक्षित समय में पूर्ण समन्वय के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया।कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पैनी रखने के निर्देश के साथ कहा कि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी आलापुर, तहसीलदार आलापुर सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।