Amethi Sangrampur News

Amethi Sangrampur News: कीचड़ भरे रास्ते से गुजरकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा इंटौरी स्थित प्राथमिक विद्यालय लोहारन का पुरवा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विद्यालय पहुंचना किसी जंग से कम नहीं है।

By : विकास जैन
Amethi Sangrampur News: कीचड़ भरे रास्ते से गुजरकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

Amethi Sangrampur News: कीचड़ भरे रास्ते से गुजरकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

विवेक सिंह, संग्रामपुर: विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा इंटौरी स्थित प्राथमिक विद्यालय लोहारन का पुरवा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विद्यालय पहुंचना किसी जंग से कम नहीं है। गांव से विद्यालय तक जाने वाला रास्ता बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गया है। रोजाना बच्चे कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं।

बरसात के दिनों में रास्ते पर पानी भर जाने से बच्चों को फिसलने और गिरने का डर बना रहता है। अभिभावकों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चों को इस रास्ते से विद्यालय भेजना जोखिम भरा है। कई बार रास्ते में पानी अधिक भर जाने के कारण बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते हैं। विद्यालय में तैनात शिक्षकों के अनुसार गांव में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यालय का निर्माण कराया गया था। विद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था होने के बावजूद बरसात के मौसम में खराब रास्ता बच्चों की उपस्थिति पर असर डाल रहा है।

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें निजी विद्यालयों में भेजने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या भी प्रभावित हो रही है। बच्चों ने बताया कि सुबह विद्यालय जाते समय रास्ते में कीचड़ होने से कपड़े गंदे होने और गिरने का डर रहता है। कई जगह पानी भरा होने के कारण रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है।

अभिभावकों ने विद्यालय तक जाने वाले रास्ते पर खड़ंजा निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से लोहारन का पुरवा, नया का पुरवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026