सीएम मोहन यादव ने पूरी की दिव्यांग अभिषेक की क्रिकेट देखने की इच्छा

सीएम मोहन यादव ने पूरी की दिव्यांग अभिषेक की क्रिकेट देखने की इच्छा

By : Swadesh Bhopal
सीएम मोहन यादव ने पूरी की दिव्यांग अभिषेक की क्रिकेट देखने की इच्छा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिर एक बार अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उज्जैन के बड़नगर तहसील के दिव्यांग अभिषेक सोनी की भारत-न्यूज़ीलैंड वन-डे मैच देखने की इच्छा पूरी की। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर सीएम से टिकट की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके लिए मैच का टिकट सुनिश्चित किया।

वीडियो अपील के बाद मिली मदद

अभिषेक ने वीडियो में कहा,“मुख्यमंत्री जी प्रणाम मैं दिव्यांग हूं और मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है। मेरी इच्छा है कि मैं भारत-न्यूज़ीलैंड मैच लाइव देख सकूं, लेकिन टिकट नहीं मिल पा रही। कृपया मेरी मदद करें. सीएम मोहन यादव ने इस अपील को देखते ही टिकट का प्रबंध कराया। अभिषेक ने खुशी जताते हुए कहा कि वे टीम इंडिया की जर्सी पहनकर इंदौर मैदान पहुंचे और टिकट का धन्यवाद सीएम को दिया।

जनता के बीच सीएम की सादगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हमेशा अपने कार्यकाल में मानवता और संवेदनशीलता के उदाहरण पेश किए हैं। वे आम लोगों की परेशानियों को सुनते और तुरंत समाधान करते हैं। अक्सर सीएम को जनता के बीच चाय पीते, भुट्टा खाते और साधारण तरीके से लोगों से मिलते देखा गया है। उन्होंने जनता के लिए कहा भी है कि “मुख्यमंत्री आवास मेरा नहीं, जनता का आवास है.इस पहल से यह साफ है कि मुख्यमंत्री न सिर्फ प्रशासनिक फैसलों में, बल्कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत मुद्दों में भी लोगों के साथ खड़े रहते हैं।

अब सोशल मीडिया पर तारीफों का बाढ़

दिव्यांग अभिषेक की खुशी और मुख्यमंत्री की मदद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इस कार्य को सराह रहे हैं और इसे जनता के प्रति सीएम की वास्तविक संवेदनशीलता का उदाहरण बता रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026
Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026