शहीद आशीष की अर्थी को सीएम ने दिया कांधा

शहीद आशीष की अर्थी को सीएम ने दिया कांधा

By : Swadesh Bhopal
शहीद आशीष की अर्थी को सीएम ने दिया कांधा

आशीष की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व : डॉ. यादव

नक्सली मुठभेड़ में बलिदान हुए हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को उनके गृह ग्राम बोहानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बलिदानी आशीष शर्मा की अंत्येष्टि में पहुंचकर पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव देह को कांधा भी दिया।

आशीष शर्मा के बलिदान पर प्रदेश को गर्व-सीएम

उनके साथ मंत्री प्रहलाद पटेल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कांधा दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आशीष शर्मा के बलिदान पर प्रदेश को गर्व है। आशीष के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। बोहानी गांव में बलिदानी आशीष शर्मा के नाम से एक पार्क और स्टेडियम भी विकसित किया जाएगा।

परिवार को एक करोड़ की सहायता और छोटे भाई को एसआई की नौकरी

बलिदानी के छोटे भाई को शासकीय नियमों में शिथिलता बरतते हुए सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा।बलिदानी के अंतिम संस्कार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी, हॉक फोर्स के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026
Dewas TI Death News: अवैध शराब से भरे ट्रक ने TI को कुचला,इलाज के दौरान मौत

Dewas TI Death News: अवैध शराब से भरे ट्रक ने TI को कुचला,इलाज के दौरान मौत

इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने वाहन डिवाइडर पर चढ़ाकर भगाया और टीआई को कुचल दिया। वाहन बरामद, चालक फरार है।

Nov 02, 2026
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

Nov 01, 2026