भोपाल समेत मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का दिखने लगा असर

भोपाल समेत मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का दिखने लगा असर

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल समेत मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का दिखने लगा असर

राजधानी समेत मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। कश्मीर और हिमालय में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका असर अगले सप्ताह से प्रदेश में दिखाई देगा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह से ठंडी हवाओं का तेवर और तेज हो जाएगा, जिससे तापमान 3-4 डिग्री तक नीचे गिर सकता है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में मावठा होने की भी संभावना है।

कोहरे और ठंडी हवाओं का असर

भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। भोपाल में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी शीतलहर चली। बीती रात का तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 5 डिग्री इंदौर का रहा। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत लगभग 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने के कारण ठंड और तेज महसूस हो रही है। सोमवार को दिन में भी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा और शहडोल के कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति रही। शीतलहर के कारण ठिठुरन रही, हालांकि भोपाल में दिन में 4-5 घंटे के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन शीत हवाओं ने तापमान ठंडा कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि ठंड के तेवर और बढ़ेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क और अलर्ट रहें।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश शीतलहर अलर्ट: पचमढ़ी में जमी बर्फ, नौगांव में 1 डिग्री तापमान; 19 जिलों में स्कूल बंद

मध्यप्रदेश शीतलहर अलर्ट: पचमढ़ी में जमी बर्फ, नौगांव में 1 डिग्री तापमान; 19 जिलों में स्कूल बंद

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, बड़वानी में हादसा—दूध टैंकर पलटा, एक की मौत; हवाई और सड़क यातायात पर असर

Jan 05, 2026
भोपाल में मौसम ने ली करवट; दिनभर की तपन के बाद रात में तेज आंधी और बारिश, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

भोपाल में मौसम ने ली करवट; दिनभर की तपन के बाद रात में तेज आंधी और बारिश, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

भोपाल का मौसम अचानक बदला, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से शहर में ठंडक का माहौल। जानिए मौसम का हाल

May 22, 2025
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने अपना रुख बदला और एक बार फिर पश्चिम से बहने लगीं। इस बदलाव ने शुष्क मौसम की स्थिति पैदा कर दी, जिससे तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और लू जैसी स्थिति फिर से उभरने की संभावना है।

Jun 11, 2024