नेपाल में सांप्रदायिक तनाव फिर उभरा, भारत-नेपाल सीमा सील

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव फिर उभरा, भारत-नेपाल सीमा सील

नेपाल के पारसा और धनुषा में सांप्रदायिक हिंसा भड़की। मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद हालात बिगड़े, भारत-नेपाल सीमा सील, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।

By : स्वदेश डेस्क
नेपाल में सांप्रदायिक तनाव फिर उभरा, भारत-नेपाल सीमा सील

नई दिल्लीः भारत के पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर अशांति की आग में घिरता दिख रहा है। देश एक बार फिर हिंसा की चपेट में हैं। भारत से सटे इलाके परसा और धुनषा में अचानक भड़की हिंसा ने न सिर्फ स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है। वहीं, दोनों इलाकों में हालात इतने बिगड़े कि भारत-नेपाल सीमा तक सील करनी पड़ी।

क्या है विवाद की जड़

दरअसल,धनुषा जिले के सखुवा मारान इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ और पवित्र ग्रंथ जलाने की घटना ने माहौल को गर्मा दिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। एक तरफ जहां घटना की खबर से विरोध प्रदर्शन हुए जो देखते ही देखते हिंसक हो गए। वहीं, इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो बाद में हिंसा की चिंगारी बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव तेजी से बढ़ा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान और नफरत भरे संदेश फैलने लगे, जिसने हालात को और बिगाड़ दिया।

आंसू गैस के सहारे काबू में आई स्थिति

पारसा जिले के बीरगंज शहर में हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध शुरू कर दिया। टायर जलाए गए, नारेबाजी हुई और कुछ जगहों पर पुलिस को भी निशाना बनाया गया।

जब नेपाल पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद मजबूरी में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। देर रात तक स्थिति पर काबू पा लिया गया, लेकिन तनाव बना हुआ है।

भारत-नेपाल सीमा सील, हाई अलर्ट

पारसा जिला भारत के बिहार स्थित रक्सौल से सटा हुआ है। हिंसा फैलने की आशंका को देखते हुए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन सीमा सील कर दी है। सीमा पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है और गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह कदम सिर्फ एहतियात के तौर पर उठाया गया है, ताकि हालात सीमा पार न फैलें।

सोशल मीडिया ने आग में घी का काम किया

इस पूरे घटनाक्रम में सोशल मीडिया की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो और भड़काऊ पोस्ट्स ने अफवाहों को हवा दी, जिससे युवा खासतौर पर उग्र हो गए। नेपाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधूरी सूचनाओं पर भरोसा न करें और शांति बनाए रखें।

फिलहाल नेपाला के दोनों जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन, तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

संबंधित सामग्री

Maharajganj High Alert: नेपाल की बाढ़ से महराजगंज हाई अलर्ट, DM-SP ने किया दौरा 

Maharajganj High Alert: नेपाल की बाढ़ से महराजगंज हाई अलर्ट, DM-SP ने किया दौरा 

तिब्बत रसुवा त्रिशूली नदी के रास्ते आए भीषण बाढ़  के कारण प्रशासन हाई अलर्ट पर है। नेपाल से आने वाले पानी के चलते त्रिशूली और नारायणी नदी का जलप्रवाह बढ़ गया है।

Aug 27, 2026
केरलम में निपाह वायरस की दस्तक,मरीज वेंटिलेटर पर, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

केरलम में निपाह वायरस की दस्तक,मरीज वेंटिलेटर पर, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

केरल में निपाह वायरस के संक्रमण का पहला मामला 2026 में सामने आया है। मरीज की हालत गंभीर है और वेंटिलेटर पर है। राज्य ने हाई अलर्ट घोषित किया है।

Jun 11, 2026
अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश में हाईअलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में दो शिफ्ट में नमाज होगी, कई शहरों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

Mar 13, 2026
TMC से निलंबित MLA ने रखी बाबरी की नींव: ईंटें लिए पहुंचे लोग, कड़ी सुरक्षा

TMC से निलंबित MLA ने रखी बाबरी की नींव: ईंटें लिए पहुंचे लोग, कड़ी सुरक्षा

हजारों लोग बेलडांगा में मस्जिद निर्माण स्थल पर पहुंचे। 3,000+ जवान तैनात, हाईकोर्ट ने रोक से इनकार किया।

Dec 06, 2025