इंदौर दूषित पानी से मौतों पर, पीसीसी के रवैए से खफा कांग्रेस नेतृत्व

इंदौर दूषित पानी से मौतों पर, पीसीसी के रवैए से खफा कांग्रेस नेतृत्व

By : Swadesh Bhopal
इंदौर दूषित पानी से मौतों पर, पीसीसी के रवैए से खफा कांग्रेस नेतृत्व

दिल्ली में करीब एक घंटे चली बैठक

मध्य प्रदेश कांग्रेस के सरकार विरोधी ढुलमुल रवैए से कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व नाराज बताया जा रहा है। बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में भोपाल के सरकारी बूचड़खाने में गायों की कटाई और इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला प्रमुख रूप से छाया रहा।

शीर्ष नेतृत्व ने मप्र कांग्रेस के नेताओं से सवाल किया कि दोनों संवेदनशील मुद्दों पर अब तक पार्टी ने क्या ठोस कदम उठाए हैं। बैठक में विधानसभा में सरकार के घेराव सहित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

राहुल गांधी ने मांगी ग्राउंड रिपोर्ट

राहुल गांधी ने मप्र कांग्रेस के नेताओं से जनजाति वर्ग के मुद्दों के साथ-साथ अन्य विषयों पर जानकारी ली। एसआईआर में किस वर्ग के कितने नाम काटे गए हैं, इस पर भी चर्चा हुई। साथ ही यह भी पूछा गया कि जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उन तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे हैं या नहीं। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों की मौत के बाद सरकार की ओर से किए गए राहत प्रयासों की जानकारी भी ली गई।

बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल मौजूद रहे।

राहुल गांधी लोकसभा में उठाना चाहते हैं मप्र के मुद्दे

बताया गया कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों को लोकसभा में उठाना चाहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने भोपाल के सरकारी बूचड़खाने में गायों की कटाई और दूषित पानी से मौतों के मामलों को लेकर विस्तार से जानकारी ली। मप्र कांग्रेस के नेताओं ने गायों की कटाई और इंदौर की घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

यह भी बताया गया कि इंदौर में कितने पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद मिली है और अधिसूचित क्षेत्रों में सरकारी परियोजनाओं के कारण प्रभावित हो रहे ग्रामीणों की स्थिति क्या है।

जनता के मुद्दों को जोर-शोर से उठाए कांग्रेस

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने बैठक में स्पष्ट कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जनता से जुड़े मुद्दों को अधिक आक्रामक और प्रभावी तरीके से उठाना चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में आगामी रणनीति, संगठन की मजबूती और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।

संबंधित सामग्री

Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी का एमपी दौरा टला, 12 सितंबर को आ रहे थे इंदौर 

Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी का एमपी दौरा टला, 12 सितंबर को आ रहे थे इंदौर 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आगामी इंदौर दौरा स्थगित हो गया है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को 12 सितंबर को इंदौर आना था...

Sep 02, 2026
Datia Congress: भाजपा से पहले कांग्रेस ने दतिया में बना नई कार्यकारिणी, देखे पूरी सूची

Datia Congress: भाजपा से पहले कांग्रेस ने दतिया में बना नई कार्यकारिणी, देखे पूरी सूची

तिया जिले में बीजेपी अपनी नई टीम की घोषणा करती उससे पहले कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। 

Aug 11, 2026
MP Politics: दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस-BJP में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी; कई जिलाध्यक्षों पर फैसला जल्द

MP Politics: दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस-BJP में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी; कई जिलाध्यक्षों पर फैसला जल्द

दतिया उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में हैं। कई जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी में फेरबदल की संभावना है।

Aug 06, 2026
MP Congress: दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक ने निभाई सक्रिय भूमिका; अब बने कांग्रेस प्रदेश महासचिव

MP Congress: दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक ने निभाई सक्रिय भूमिका; अब बने कांग्रेस प्रदेश महासचिव

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले अवधेश नायक को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। एमपी कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव बनाया है। जानिए किस आधार पर जिम्मेदारी मिली है।

Aug 06, 2026
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई हिरासत में, ड्रग्स केस में दो आरोपियों से पूछताछ में आया नाम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई हिरासत में, ड्रग्स केस में दो आरोपियों से पूछताछ में आया नाम

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। दो आरोपियों से पूछताछ के बाद नाम सामने आया।

Jul 09, 2026