Gauriganj Amethi Congress Protest

Gauriganj Congress: गौरीगंज में कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, कांग्रेस अध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन हिरासत में

गौरीगंज में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हो गई। हंगामे के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे, जिला...

By : विकास जैन
Gauriganj Congress: गौरीगंज में कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, कांग्रेस अध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन हिरासत में

Gauriganj Congress: गौरीगंज में कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, कांग्रेस अध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन हिरासत में

अंकित पाण्डेय,गौरीगंज (अमेठी): गौरीगंज में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हो गई। हंगामे के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे, जिला अध्यक्ष शुभम सिंह समेत करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय से तहसील और जिलाधिकारी कार्यालय की ओर धरना देने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोककर प्रदर्शन समाप्त करने को कहा। पुतला ले जाने को लेकर भी पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान हुई।

कांग्रेसियों का आरोप है कि इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नेम प्लेट भी नहीं थी। इससे नाराज कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

वहीं पुलिस ने कांग्रेसियों के मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के कारण शांति व्यवस्था प्रभावित होने के साथ यातायात भी बाधित हो रहा था। प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

हंगामे के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले जाया गया। तहसील परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

संबंधित सामग्री

Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अमेठी में पुलिस के कदम एक नए संकल्प के साथ दौड़े। शनिवार सुबह पुलिस की वर्दी में निकली एकता की...

Oct 31, 2026
Gauriganj News: मां-मां पुकार रहे मासूम, करंट ने छीन ली मां की ममता

Gauriganj News: मां-मां पुकार रहे मासूम, करंट ने छीन ली मां की ममता

पंखे में उतरे करंट ने तीन मासूम बच्चों से उनकी मां की ममता छीन ली। हादसे में संतोष कुमारी (30) की मौत हो गई।

Oct 11, 2026