बीमारी ठीक करने का झांसा देकर कराया कन्वर्जन

बीमारी ठीक करने का झांसा देकर कराया कन्वर्जन

By : Swadesh Bhopal
बीमारी ठीक करने का झांसा देकर कराया कन्वर्जन

यीशू की पूजा के लिए मजबूर, राज्यसभा सांसद कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत

बड़वानी नगर में एक जनजातीय परिवार का ईसाई धर्म में कन्वर्जन कराने का मामला सामने आया है। परिवार पर बीमारी ठीक करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। एक समाजसेवी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्यार सिंह ने दर्ज कराई शिकायत

राजपुर तहसील के टेमला गांव निवासी प्यार सिंह ने समाजसेवी संजय गुप्ता के साथ राज्यसभा सांसद के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। प्यार सिंह ने बताया कि सुरेश नामक युवक और चंडीगढ़ के कुछ लोगों ने मिलकर उसका और उसके परिवार का धर्म परिवर्तन कराया। प्यार सिंह के अनुसार, सुरेश और अनिल ने पहले उससे दोस्ती बढ़ाई और फिर उसे चंडीगढ़ के अपने दोस्तों से मिलवाया। इसके बाद उस पर लगातार उनसे मिलने का दबाव बनाया गया।

घर और पैसे देने का लालच दिया गया

प्यार सिंह ने आरोप लगाया कि उसे बातों में फंसाकर ईसाई धर्म अपनाने और हिंदू धर्म छोड़ने का दबाव बनाया गया। उसे कुछ जगहों पर ले जाकर कन्वर्जन कराया गया और पैसे देने का वादा किया गया। उन्होंने बताया कि जब वह बीमार था, तो उसे डॉक्टर के पास जाने से मना किया गया और केवल यीशू की पूजा करने के लिए मजबूर किया गया।

बीमारी ठीक करने का दिलाया भरोसा

आरोपियों ने उसे बीमारी ठीक होने और घर व पैसे देने का आश्वासन भी दिया था। प्यार सिंह के मुताबिक, उसे टेमला बुजुर्ग में एक घर भी दिया गया है, जबकि पहले वे हटपला गांव में रहते थे। अब वह अपने हिंदू धर्म में वापस लौटना चाहता है, लेकिन उस पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है और यीशू की पूजा करने के लिए मजबूर किया गया।

संबंधित सामग्री

बिलासपुर IMA भवन में मतांतरण के आरोप पर बवाल, शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू

बिलासपुर IMA भवन में मतांतरण के आरोप पर बवाल, शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू

बिलासपुर के IMA सभा भवन में अवैध मतांतरण के आरोप के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर पुलिस में शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन किसी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Jul 05, 2026
शामली के आयुष धर्मांतरण केस: घर वापसी के बाद 15 दिन के मौन व्रत का ऐलान, अब जांच पर टिकी निगाहें

शामली के आयुष धर्मांतरण केस: घर वापसी के बाद 15 दिन के मौन व्रत का ऐलान, अब जांच पर टिकी निगाहें

शामली धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक ने 15 दिन का मौन व्रत शुरू कर दिया है। पुलिस उनके बयान दर्ज करने की तैयारी में है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। मामले पर धार्मिक संगठनों और

Jun 30, 2026
बकरीद पर घर वापसी: यूपी HC ने मो. अहसान से अनिल पंडित बने युवक को हिंदू धर्म अपनाने की दी मंजूरी

बकरीद पर घर वापसी: यूपी HC ने मो. अहसान से अनिल पंडित बने युवक को हिंदू धर्म अपनाने की दी मंजूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अहसान उर्फ अनिल पंडित के हिंदू धर्म अपनाने को कानूनी मंजूरी दी। कोर्ट ने माना कि धर्म परिवर्तन बिना दबाव और अपनी इच्छा से किया गया था।

May 28, 2026
जबलपुर के स्कूल में कन्वर्जन के लिए दबाव का आरोप, नौकरी से निकाला; पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर के स्कूल में कन्वर्जन के लिए दबाव का आरोप, नौकरी से निकाला; पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर के सेंट एलायसिस स्कूल में महिला कर्मचारियों ने कन्वर्जन के लिए दबाव बनाने और नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

May 16, 2026
नासिक TCS कन्वर्जन केस: निदा खान को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत ठुकराई

नासिक TCS कन्वर्जन केस: निदा खान को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत ठुकराई

नासिक TCS कन्वर्जन मामले में आरोपी निदा खान को अदालत से राहत नहीं मिली। अग्रिम जमानत याचिका खारिज, जानिए क्या हैं आरोप और आगे क्या हो सकता है।

May 02, 2026