स्लॉटर हाउस केस में निगम अफसर रडार पर, SIT ने सहायक यंत्री को किया तलब

स्लॉटर हाउस केस में निगम अफसर रडार पर, SIT ने सहायक यंत्री को किया तलब

By : Swadesh Bhopal
स्लॉटर हाउस केस में निगम अफसर रडार पर, SIT ने सहायक यंत्री को किया तलब

नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गौवध के मामले में नगर निगम के सहायक यंत्री सौरभ सूद पुलिस के रडार पर आ गए हैं। एसआईटी के एसीपी उमेश तिवारी ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। उनके बयानों के आधार पर ही आरोपी असलम कुरैशी से पूछताछ के बिंदु तय किए गए हैं। इधर, रिमांड पर मौजूद आरोपी से सप्लाई चेन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। यह चेन रायसेन और बाड़ी-बरेली के बीच फैली हुई बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्लॉटर हाउस के कामकाज की निगरानी सहायक यंत्री सौरभ सूद के पास थी। पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर 22 जनवरी को थाने में बुलाया था। उनसे हुई पूछताछ के बाद ही आरोपी असलम कुरैशी और कंटेनर चालक शोयब को रिमांड पर लिया गया। सौरभ सूद से मिली जानकारी के आधार पर एसीपी उमेश तिवारी ने असलम कुरैशी से सप्लाई चेन के संबंध में पूछताछ की।

रिमांड में उगले राज

असलम कुरैशी ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके आधार पर अब RESTOCK लाइव स्टॉक कंपनी के रिकॉर्ड तलब किए जा रहे हैं। इसके लिए सौरभ सूद को निर्देश दिए गए हैं कि कंपनी को लीज मिलने के बाद से अब तक सौंपे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं। यह जानकारी भी पुलिस को प्राप्त हो चुकी है, जिसके आधार पर असलम कुरैशी से लगातार सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

दो दर्जन सवाल, 25 जनवरी तक रिमांड

सूत्रों के मुताबिक, एसीपी उमेश तिवारी ने करीब दो दर्जन बिंदुओं पर पूछताछ की रूपरेखा तैयार की है। RESTOCK लाइव स्टॉक कंपनी के संचालकों में शामिल असलम कुरैशी और ड्राइवर शोयब को 25 जनवरी तक पूछताछ के लिए रिमांड पर रखा गया है। इस दौरान असलम कुरैशी के आय स्रोतों की भी जांच की जा रही है। कंपनी के मूल संचालक से जुड़ी जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है।

प्रकरण में तीन अन्य लोगों को राहत दिए जाने को लेकर एसीपी बिट्टू शर्मा की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर हिंदू संगठन आक्रोशित बताए जा रहे हैं। RESTOCK लाइव स्टॉक कंपनी का पंजीकरण मई 2022 में ग्वालियर में हुआ था। इससे पहले कंपनी में मोहम्मद मुर्शलीन कुरैशी के साथ अमीन उद्दीन और जावेद रहमान पार्टनर थे।

भोपाल में नगर निगम द्वारा सितंबर 2025 में पीपीपी मोड पर दिए गए ठेके में इनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद मुर्शलीन चौधरी की तीन अन्य फर्में फलक फ्रोजन फूड एक्सपोर्टर्स और अल नवेद एग्रो फूड इंडस्ट्रीज (दो फर्म) भी सामने आई हैं, जिनमें मोहम्मद मुर्शलीन कुरैशी शामिल है। ये फर्में लंबे समय से स्लॉटर हाउस से जुड़े कार्य में संलग्न रही हैं।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को कठोर दंड मिले: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को कठोर दंड मिले: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दोषियों को कठोर दंड देने और मंदिर व्यवस्था की कमियां दूर करने की मांग की है।

Jul 03, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटर की आग 15 जिंदगियां निगल गई; अब अवैध बिल्डिंग और सिस्टम पर उठे सवाल

लखनऊ के कोचिंग सेंटर की आग 15 जिंदगियां निगल गई; अब अवैध बिल्डिंग और सिस्टम पर उठे सवाल

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद जांच तेज हो गई है। SIT मौके पर पहुंची है, जबकि अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी में लापरवाही को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

Jun 23, 2026
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों के बाद SIT जांच शुरू, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों के बाद SIT जांच शुरू, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर

लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। अवैध रूप से संचालित बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं थे।

Jun 23, 2026
NEET अभ्यर्थियों को पेपर लीक का झांसा, Instagram पर फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वाला गिरफ्तार

NEET अभ्यर्थियों को पेपर लीक का झांसा, Instagram पर फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वाला गिरफ्तार

इंदौर में NEET-2026 के कथित पेपर लीक के नाम पर छात्रों से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने ChatGPT की मदद से फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर सोशल मीडिया के जरिए बेचा। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और लेनदेन की ज

Jun 22, 2026
IAS अवॉर्ड के लिए रचा गया फर्जी फैसले का खेल, निलंबित जज गिरफ्तार

IAS अवॉर्ड के लिए रचा गया फर्जी फैसले का खेल, निलंबित जज गिरफ्तार

इंदौर के फर्जी फैसला कांड में SIT ने तत्कालीन CJM अमनसिंह भूरिया को गिरफ्तार किया। IAS अवॉर्ड के लिए फर्जी बरी आदेश तैयार कराने का आरोप लगा है।

May 29, 2026