दिल्ली में बड़ा एक्शन: 20 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिटेंशन सेंटर भेजे

दिल्ली में बड़ा एक्शन: 20 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिटेंशन सेंटर भेजे

दिल्ली पुलिस ने साउथ ईस्ट जिले में 20 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। फर्जी दस्तावेज बरामद, डिटेंशन सेंटर भेजे गए

By : Swadesh Bhopal
दिल्ली में बड़ा एक्शन: 20 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिटेंशन सेंटर भेजे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. SIR (Special Identification Review) प्रक्रिया से पहले साउथ ईस्ट जिला पुलिस ने 20 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, इनमें पुरुष महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है ।

गुप्त सूचना के आधार पर चला ऑपरेशन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लोगों के बारे में लंबे समय से गुप्त सूचना मिल रही थी, सूचना पुख्ता होने के बाद साउथ ईस्ट जिला पुलिस ने सीक्रेट ऑपरेशन चलाया और एक साथ सभी को दबोच लिया पकड़े गए 20 लोगों में 12 पुरुष 8 महिलाएं 4 बच्चे शामिल हैं पुलिस का कहना है कि सभी लोग बिना वैध दस्तावेजों के दिल्ली में रह रहे थे ।

फर्जी आधार-वोटर और ID अन्य दस्तावेज बरामद

जांच में सामने आया है कि इन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों ने खुद को भारतीय नागरिक दिखाने के लिए फर्जी पहचान पत्र बनवा रखे थे, इनके पास से आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे दस्तावेज मिले हैं, जो प्रथम दृष्टया फर्जी पाए गए हैं ।अब पुलिस की अगली कार्रवाई उन लोगों की तलाश पर केंद्रित है, जिन्होंने इन नागरिकों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। पुलिस को शक है कि इसके पीछे संगठित गिरोह काम कर रहा है।

सभी को डिटेंशन सेंटर भेजा गया

पकड़े गए सभी 20 लोगों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है, पुलिस सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ।

संबंधित सामग्री

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में MP पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, 'चाकू लेकर हमला' का आरोप

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में MP पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, 'चाकू लेकर हमला' का आरोप

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हुआ। सांसद ने चाकू लेकर हमला करने की कोशिश का दावा किया। पुलिस पूरे घटनाक्रम और वीडियो फुटेज की जांच कर रही है।

Aug 02, 2026
दिल्ली होटल अग्निकांड में बड़ा खुलासा, 21 मौतों के बाद मालिक का पुराना बांग्लादेश नेटवर्क फिर चर्चा में

दिल्ली होटल अग्निकांड में बड़ा खुलासा, 21 मौतों के बाद मालिक का पुराना बांग्लादेश नेटवर्क फिर चर्चा में

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 मौतों के बाद जांच तेज है। होटल मालिक लोकेश बजाज से जुड़े पुराने अवैध दस्तावेज और बांग्लादेशी नागरिकों को पनाह देने के मामले फिर सामने आए हैं।<br/>

Jun 05, 2026