बांग्लादेश पुलिस का बड़ा दावा, हादी की हत्या में शामिल दो आरोपी भारत भागे

बांग्लादेश पुलिस का बड़ा दावा, हादी की हत्या में शामिल दो आरोपी भारत भागे

बांग्लादेशी वर्कर उस्मान हादी की हत्या के दो मुख्य आरोपियों को लेकर बांग्लादेश पुलिस ने बड़ा दावा किया है। साथ ही भारत का जिक्र किया है।

By : स्वदेश डेस्क
बांग्लादेश पुलिस का बड़ा दावा, हादी की हत्या में शामिल दो आरोपी भारत भागे

नई दिल्लीः बांग्लादेश में यूथ लीडर उस्मान हादी की हत्या के बाद से पड़ोसी देश में हिंसा और अस्थिरता का माहौल है। इस बीच ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बड़ा दावा किया है। इसमें भारत का नाम सामने आया है।

दरअसल, ढाका पुलिस ने दावा किया है कि छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपी मेघालय सीमा के रास्ते भारत भाग गए हैं। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की मदद करने वाले दो लोगों को भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

ढाका मेट्रोपॉलिटन के एडिशनल कमिश्नर एसएन मोहम्मद नजरूल इस्लाम ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इसकी जानकारी दी उन्होंने बताया कि बांग्लादेश सरकार भारत से आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के लिए बातचीत कर रही है। फिलहाल पूरे मामले में भारत या मेघालय सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कैसे भागे आरोपी

जानकारी के अनुसार, हादी की हत्या में शामिल संदिग्ध की पहचान फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख के रूप में हुई। वारदात के बाद दोनों स्थानीय सहयोगियों की मदद आमीन बाजार पहंचे। वहां से दोनों मानिकगंज के कलामपुर गए थे। यहां से मयमनसिंह के हलुआघाट पहुंचे।

फिलिंग स्टेशन पर साथी थे तैयार

दोनों आरोपियों के लिए फिलिंग स्टेशन पर फिलिप और संजय नाम के दो लोग दोनों किलर का इंतजार कर रहे थे। जहां फ़िलिप ने उनको बॉर्डर पार कराने के बाद पुत्ती नाम के व्यक्ति के हवाले किया। वहीं, पुत्ती ने उनको सामी नाम के टैक्सी ड्राइवर के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि सामी ने उन दोनों को मेघायल के तूरा शहर पहुंचा दिया।

बांग्लादेश के कमिश्नर ने बताया कि जब अनऑफिशियल रूप से मेघालय पुलिस से संपर्क किया तो पुत्ती और सामी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, 6 लोगों ने अपना क्राइम कबूल करते हुए बयान दर्ज कराए हैं।

संदिग्धों की फैमिली के लोग गिरफ्तार

हादी पर गोली चलाने वाले करीम मसूद के पिता हुमायूं कबीर, मां हासी बेगम, पत्नी शाहिदा परवीन सामिया, साले वाहिद अहमद सिपू, महिला मित्र मारिया अख्तर लीमा, मोहम्मद कबीर और नुरुज्जमां नोमानी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका

कौन था उस्मान हादी

जानकारी के लिए बता दें कि शरीफ उस्मान हादी बांग्लादेश में जुलाई 2024 में हुए विद्रोह में छात्र-नेतृत्व के प्रमुख नेता थे। इस जुलाई विद्रोह ने शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट दिया। इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे। वह भारत और उनके देश की आवामी लीग के कट्टर आलोचक माने जाते थे।

संबंधित सामग्री

भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने पर बांग्लादेश में विरोध, नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते पर भी दी चेतावनी

भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने पर बांग्लादेश में विरोध, नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते पर भी दी चेतावनी

बांग्लादेश में भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने के आरोप पर विवाद बढ़ा। नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते में अपने देश का हिस्सा सुरक्षित रखने की मांग की।<br/><br/>

Oct 31, 2026
शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर भारत का बयान, विदेश मंत्रालय ने कहा- कानूनी प्रक्रिया जारी

शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर भारत का बयान, विदेश मंत्रालय ने कहा- कानूनी प्रक्रिया जारी

विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है। भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार के साथ रिश्तों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Apr 17, 2026
बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदलः  पीएम बनते ही तारिक रहमान ने लिया चौंकाने वाला फैसला

बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदलः पीएम बनते ही तारिक रहमान ने लिया चौंकाने वाला फैसला

तारिक रहमान के पीएम बनते ही बांग्लादेश सेना में बड़े स्तर पर फेरबदल। रक्षा सलाहकार की वापसी, CGS समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां।

Feb 23, 2026
बांग्लादेश: हिन्दू द्वेष पर चुनाव जीतने की बात?

बांग्लादेश: हिन्दू द्वेष पर चुनाव जीतने की बात?

बांग्लादेश चुनाव से पहले हिंदू विरोधी हिंसा और बयानबाज़ी पर सवाल। क्या नफरत को चुनावी रणनीति बनाया जा रहा है?

Jan 29, 2026