शांति की जीत पर पुलिस का जश्न, भोजशाला में शांतिपूर्ण तरीके से एक साथ हुई पूजा और नमाज

शांति की जीत पर पुलिस का जश्न, भोजशाला में शांतिपूर्ण तरीके से एक साथ हुई पूजा और नमाज

धार में बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा और कमाल मौला मस्जिद में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, प्रशासन की रणनीति सफल रही।

By : स्वदेश डेस्क
शांति की जीत पर पुलिस का जश्न, भोजशाला में शांतिपूर्ण तरीके से एक साथ हुई पूजा और नमाज

धारः मध्य प्रदेश धार जिले में स्थित भोजशाला में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व इतिहास बन गया। पर्व पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। भोजशाला परिसर में जहां हिंदू समाज ने पूरे दिन पूजा-पाठ किया, वहीं कमाल मौला मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज अदा की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार दोनों धार्मिक गतिविधियां तय व्यवस्थाओं के तहत बिना किसी टकराव के पूरी हुईं। इस सफल आयोजन में सबसे अहम भूमिका पुलिस प्रशासन की रही।

इस संवेदनशील आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद शनिवार को पुलिस कर्मचारियों ने राहत और खुशी का इजहार किया। ड्यूटी में लगे जवानों ने डीजे की धुन पर डांस कर अपनी सफलता का जश्न मनाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

प्रशासन के सामने थी बड़ी चुनौती

बसंत पंचमी को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती थी, क्योंकि कोर्ट के आदेश के तहत भोजशाला में पूजा और नमाज दोनों की अनुमति थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। शहर और परिसर में करीब 8 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। कड़ी निगरानी और सतर्कता के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण रहा।

हिंदू समाज को पूरे दिन पूजा की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई थीं। गर्भगृह में हिंदू समाज ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां वाग्देवी की अखंड पूजा की। सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर यज्ञ की पहली आहुति के साथ पूजन शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। वहीं भोजशाला के संरक्षित परिसर के उत्तरी हिस्से में मुस्लिम समुदाय के 17 सदस्यों ने जुमे की नमाज अदा की।

हिंदू समाज का अखंड पूजा का था संकल्प

हिंदू समाज ने इस बार अखंड पूजा का संकल्प लिया था, जिसके समर्थन में शहर के व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं। श्रद्धालुओं को जिग-जैग बैरिकेडिंग से गुजरते हुए भोजशाला में प्रवेश कराया गया। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने कहा कि बसंत पंचमी के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। उन्होंने इसके लिए धार की जनता और प्रशासनिक टीम का आभार जताया।

प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए तीन महीने पहले से रणनीति तैयार की थी। शांति समितियों की बैठकें, दोनों समुदायों से संवाद, पुराने अनुभवों से सीख, थ्री-डी मैपिंग, एआई-लिडार, ड्रोन तकनीक और फ्लैग मार्च जैसे कदम अहम साबित हुए।

24 साल में 4 बार शुक्रवार को बसंत पंचमी

उल्लेखनीय है कि बीते 24 वर्षों में यह चौथी बार था जब बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ी। 2003, 2013 और 2016 के अनुभवों के उलट इस बार 6-सेक्टर रणनीति कारगर रही और बिना किसी अप्रिय घटना के पूजा और नमाज दोनों संपन्न हुईं। हालांकि, नमाज के स्थान को लेकर मुस्लिम समुदाय की ओर से नाराजगी भी सामने आई।

संबंधित सामग्री

भोजशाला को मिलेगा नया स्वरूप? CM मोहन यादव ने ‘सरस्वती लोक’ और शोध संस्थान का किया ऐलान

भोजशाला को मिलेगा नया स्वरूप? CM मोहन यादव ने ‘सरस्वती लोक’ और शोध संस्थान का किया ऐलान

धार की भोजशाला में CM मोहन यादव ने सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान बनाने का ऐलान किया। आंदोलन में शहीद हुए लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी गई।

May 25, 2026
भोजशाला फैसले के बाद पहला शुक्रवार आज, महाआरती की तैयारी; मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, धार में हाई अलर्ट

भोजशाला फैसले के बाद पहला शुक्रवार आज, महाआरती की तैयारी; मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, धार में हाई अलर्ट

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट फैसले के बाद पहले शुक्रवार को महाआरती और हवन-पूजन होगा। मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, शहर में 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात।

May 22, 2026
लंदन के ‘ब्रिटिश संग्रहालय’ की गैलरी नंबर 33 में रखी है मां वाग्देवी की मूर्ति

लंदन के ‘ब्रिटिश संग्रहालय’ की गैलरी नंबर 33 में रखी है मां वाग्देवी की मूर्ति

धार की भोजशाला से जुड़ी मां वाग्देवी की प्राचीन मूर्ति लंदन के ब्रिटिश संग्रहालय में रखी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह मामला फिर चर्चा में आया।

May 18, 2026
मस्जिद का नाम हटा, अब 365 दिन पूजा

मस्जिद का नाम हटा, अब 365 दिन पूजा

धार भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद एएसआई ने नया आदेश जारी किया। अब भोजशाला में 365 दिन पूजा की अनुमति मिलेगी, मस्जिद शब्द हटाया गया।

May 17, 2026
हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा पाठ और मां वाग्देवी की पूजा की। हिंदू पक्ष ने फैसले का स्वागत किया।

May 16, 2026