Rajesh Agrahari News

Rajesh Agrahari: कैंसर पीड़ित के इलाज को आगे आए जिला पंचायत अध्यक्ष, दिए 10 हजार रुपये

जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने एक बार फिर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की।

By : विकास जैन
Rajesh Agrahari: कैंसर पीड़ित के इलाज को आगे आए जिला पंचायत अध्यक्ष, दिए 10 हजार रुपये

Rajesh Agrahari: कैंसर पीड़ित के इलाज को आगे आए जिला पंचायत अध्यक्ष, दिए 10 हजार रुपये

बृजेश मिश्रा, गड़ेरी, अमेठी: जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने एक बार फिर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। गड़ेरी निवासी श्रीमती आशा देवी के पति श्री ब्रह्मा प्रसाद प्रजापति कैंसर से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलने पर राजेश अग्रहरी ने उपचार में सहयोग के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मदद के लिए आगे आते हैं राजेश अग्रहरी

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में लगातार होने वाला खर्च आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। बीमारी के कारण परिवार पहले से ही परेशान था। ऐसे समय में मिली आर्थिक सहायता से परिवार को इलाज के लिए कुछ राहत मिली।

मदद का हाथ बढ़ाना राजेश अग्रहरी की कार्यशैली 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीमारी और आर्थिक संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उपचार के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारी से भी वार्ता की और परिवार को आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग दिलाने का भरोसा दिया।

योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल कर रहे हैं अध्यक्ष

स्थानीय लोगों के अनुसार राजेश अग्रहरी लंबे समय से जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। किसी परिवार में बीमारी, आर्थिक संकट या अन्य परेशानी की जानकारी मिलने पर वह अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने का प्रयास करते हैं। इसी कारण क्षेत्र में उन्हें दानवीर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी सम्मान मिलता है।

जरूरतमंद परिवारों का हौसला बढ़ाना बनी पहचान

मदद मिलने पर आशा देवी और उनके परिवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया। परिवार ने कहा कि बीमारी के कठिन समय में आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। राजेश अग्रहरी ने कहा कि दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है। पात्र परिवार को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026