जनजातीय समाज के लिए प्रतिबद्ध है डबल इंजन सरकार-सीएम योगी

जनजातीय समाज के लिए प्रतिबद्ध है डबल इंजन सरकार-सीएम योगी

By : Swadesh Bhopal
जनजातीय समाज के लिए प्रतिबद्ध है डबल इंजन सरकार-सीएम योगी

सोनभद्र के कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री-बिरसा मुंडा की 'अपना देश-अपना राज' की अमर उद्घोषणा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: योगी आदित्यनाथ
धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सोनभद्र को मिली 548 करोड़ रुपए की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनजातीय समाज के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार विकास, सुरक्षा और सुशासन को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और जनजातीय समाज को मुख्यधारा के विकास का अग्रणी भागीदार बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है।

जनजातीय गौरव को विकास से जोड़ने हैं

'धरती आबा' बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय बाहुल्य जनपद सोनभद्र के चोपन में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम' में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल स्मरण का नहीं, बल्कि जनजातीय गौरव को विकास से जोड़ने का है। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने मुख्यमंत्री को जनजातीय समाज की पहचान 'तीर-धनुष', वाद्य यंत्र 'मांदर' और पारंपरिक टोपी भेंट की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद चौधरी भूपेन्द्र सिंह, प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल, समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

'धरती आबा' बिरसा मुंडा का संदेश 'अबुआ देश, अबुआ राज'

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'धरती आबा' बिरसा मुंडा का संदेश 'अबुआ देश, अबुआ राज' आज के नए भारत में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के रूप में प्रकट हो रहा है। डबल इंजन की सरकार जनजातीय समाज की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरित होकर सोनभद्र और पूरे उत्तर प्रदेश का जनजातीय समाज राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और समृद्धि के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा और विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भागीदार बनेगा।

'धरती आबा' बिरसा मुंडा को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 150 वर्ष पहले, 1875 में जन्मे धरती आबा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो संघर्ष छेड़ा, वह आज भी नए भारत के लिए मार्गदर्शक है। रांची जेल में यातनाओं के बीच उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया, ब्रिटिश हुकूमत को जनजातीय समुदाय के अधिकारों को स्वीकार करने के लिए झुकना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वतंत्र भारत में वही संघर्ष जनजातीय समाज के सम्मान, हिस्सेदारी और विकास के रूप में आगे बढ़ रहा है और डबल इंजन की सरकार इस विरासत को न्यायपूर्ण नीतियों और ठोस कार्यों में बदल रही है।

सोनभद्र की पावन धरती को उत्तर प्रदेश की ऊर्जा राजधानी, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध संसाधनों के अद्वितीय संगम की संज्ञा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित जनजातीय बहनों और भाइयों की सहभागिता, बदलाव की आकांक्षा और विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया और वन अधिकार कानून के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को जमीन के पट्टे सौंपे गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सोनभद्र को 548 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई है, जो कनेक्टिविटी से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक, जनपद के समग्र विकास की नई दिशा तय करेंगी।

संबंधित सामग्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana Vidhansabha Seat Increase: पंचकूला में संविधान पखवाड़े के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम नायब सैनी ने विधानसभा सीटें बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रदेश की जनता से क्या बोले सीएम?

Nov 02, 2026
CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी के उस वादे की कहानी, जो 11 लोकसभा सीटों पर बना था। साथ ही चार मुख्यमंत्रियों की पहचान बनी योजनाएं भी।

Nov 01, 2026
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026
UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। कॉमन धान का एमएसपी 2441 और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय है।

Oct 30, 2026