डॉ. मोहन भागवत 2-3 जनवरी को भोपाल में करेंगे युवा संवाद व प्रबुद्धजनों से चर्चा

डॉ. मोहन भागवत 2-3 जनवरी को भोपाल में करेंगे युवा संवाद व प्रबुद्धजनों से चर्चा

By : Swadesh Bhopal
डॉ. मोहन भागवत 2-3 जनवरी को भोपाल में करेंगे युवा संवाद व प्रबुद्धजनों से चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर राजधानी भोपाल में चार बड़े संवाद कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इन कार्यक्रमों में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद करेंगे। 2 और 3 जनवरी को आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से शताब्दी वर्ष के बाद देश और समाज के लिए संघ की भविष्य की भूमिका और दिशा को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

2 जनवरी: युवा संवाद और प्रबुद्धजन गोष्ठी

कार्यक्रमों की शुरुआत 2 जनवरी को होगी। इस दिन आयोजित युवा संवाद में डॉ. मोहन भागवत भारत को विश्व पटल पर संगठित, सशक्त और समर्थ राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान देंगे। इस दौरान वे युवाओं के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे। इसी दिन प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मध्य भारत प्रांत के ग्वालियर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से एक हजार से अधिक प्रतिष्ठित, प्रभावशाली और समाज के अग्रणी व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

3 जनवरी: सामाजिक सद्भाव और शक्ति संवाद

3 जनवरी को दो अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। सामाजिक सद्भाव सम्मेलन में डॉ. भागवत देश में सक्रिय विभाजनकारी शक्तियों और उनके षड्यंत्रों पर संघ का दृष्टिकोण स्पष्ट करेंगे। इसके बाद शक्ति संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें राजनीति और सामाजिक जीवन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर संघ की सोच और दिशा प्रस्तुत की जाएगी।

संघ के अनुसार, शताब्दी वर्ष में वह समाज की सज्जन शक्ति के साथ मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है, जो विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत करे। इसी उद्देश्य से देश के प्रमुख शहरों में समाज के प्रभावशाली और प्रतिष्ठित वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

राजधानी भोपाल में वर्षा योग चातुर्मास कर रहे आचार्य समयसागर महाराज के दर्शनार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे।

Oct 29, 2026
समाज के प्रमुख जनों से संवाद करेंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

समाज के प्रमुख जनों से संवाद करेंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

भोपाल में दो दिवसीय प्रवास पर समाज के प्रमुख जनों, सामाजिक-धार्मिक नेतृत्व, युवा और मातृशक्ति के साथ संवाद के कार्यक्रम

Dec 31, 2025