छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में ED की बड़ी कार्रवाई: मालिक रंगनाथन पर शिकंजा कसना शुरू, चेन्नई के दो

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में ED की बड़ी कार्रवाई: मालिक रंगनाथन पर शिकंजा कसना शुरू, चेन्नई के दो फ्लैट कुर्क

Chhindwara Cough Syrup Case: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में पुलिस की जांच और एफआईआर के बाद अब ईडी की एंट्री हुई है। ईडी ने दवा कंपनी के मालिक जी रंगनाथन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चैन्नई स्थित दो फ्लैट को कुर्क किया है।

By : स्वदेश डेस्क
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में ED की बड़ी कार्रवाई: मालिक रंगनाथन पर शिकंजा कसना शुरू, चेन्नई के दो फ्लैट कुर्क

छिंदवाड़ाः मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की मौत के मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। राज्य की विभिन्न जांच एजेंसियों के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री हुई है। ईडी ने कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक जी रंगनाथन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फिलहाल चेन्नई स्थित उनकी दो करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

चेन्नई में दो फ्लैट अटैच

चेन्नई के कोडंबक्कम इलाके में स्थित दो रेसिडेंसल फ्लैटों को पीएमएलए 2002 के तहत अस्थायी रूप से अटैच किया है। बता दें कि ये प्रॉपर्टी रंगनाथन और उनके परिवार के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई 2 दिसंबर को की गई और अटैच की गई संपत्तियां सीधे तौर पर मिलावटी कफ सिरप के निर्माण और गैरकानूनी तरीके से बेचकर की गई कमाई से जुड़ी है।

ईडी ने दवा कंपनी के मालिक पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस बनाने के लिए एमपी पुलिस और चेन्नई पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर का आधार लिया है। बता दें कि पहली एफआआईआर छिंदवाड़ा में दर्ज हुई थी। इसमें जहरीले कफ सिरप की सप्लाई और बच्चों की मौत के मामले में थी। वहीं, दूसरी एफआईआर चेन्नई में दर्ज हुई थी। इसमें पुलिस ने संदिग्ध दवा के निर्माण के आरोप में दर्ज की थी।

कफ सिरप पीने से गई थी मासूमों की जान

जिले में 20 अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत और खराब होने और मौत होने के बाद जांच की गई। इसमें खुलासा हुआ कि श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चर की बनाई गई कोल्ड्रिफ कफ सिरप में खतरनाक जहरीला ग्लाइकोल (DEG) मिला था। इसके चलते मासूमों की किडनी फैल हुई और मौत की वजह बनी।

बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज हुआ था मामला

मासूमों की मौत के बाद पुलिस ने कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक जी रंगनाथन के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ। वहीं, पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अब ईड ने संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है।

दवा कंपनी के मालिक की संपत्ति कुर्क करने के बाद अब माना जा रहा है कि एजेंसी आगे कंपनी के बैंक अकाउंट, मशीनरी खरीदने के साथ दवा बनाने के लिए आए कच्चे माल की सप्लाई और बिक्री से जुड़े फाइनेंशियल की गहराई से जांच की जाएगी।

संबंधित सामग्री

BJP Councilor Heart Attack: भाजपा नेता और पार्षद का हार्ट अटैक से निधन, टहलते-टहलते पड़ा दौरा

BJP Councilor Heart Attack: भाजपा नेता और पार्षद का हार्ट अटैक से निधन, टहलते-टहलते पड़ा दौरा

छिंदवाड़ा के भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। कॉलोनी में टहलते समय वे अचानक गिर पड़े। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

Jul 16, 2026
कुएं के पानी में जहर का शक! पानी पीते ही 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

कुएं के पानी में जहर का शक! पानी पीते ही 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं से मिला पाइजन का पाउच और मृत मछली, पानी में झाग आने के बाद प्रशासन ने शुरू की जांच। कुएं का पानी पीने और उससे नहाने के बाद 25 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई।

Jun 24, 2026
छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 10 मौत, कई घायल, CM के कार्यक्रम से लौट रहा था वाहन

छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 10 मौत, कई घायल, CM के कार्यक्रम से लौट रहा था वाहन

छिंदवाड़ा में गुरुवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस की ट्रक से टक्कर हुई ।10 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी।

Mar 26, 2026
छिंदवाड़ा में फूड पॉइजनिंग: लावारिस मिठाई बनी 'जहर', PHE गार्ड की मौत

छिंदवाड़ा में फूड पॉइजनिंग: लावारिस मिठाई बनी 'जहर', PHE गार्ड की मौत

छिंदवाड़ा में होटल में पड़ी लावारिस मिठाई खाने से गार्ड की मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर, जांच जारी।

Jan 11, 2026
कुदरत का करिश्मा दिल दहलाने वाली त्रासदी में बदला, एक दिन पहले जन्मे चारों नवजातों की मौत

कुदरत का करिश्मा दिल दहलाने वाली त्रासदी में बदला, एक दिन पहले जन्मे चारों नवजातों की मौत

छिंदवाड़ा में एक महिला ने एक साथ चार नवजातों को जन्म देकर कुदरत करिश्मा देखने को मिला था लेकिन फिर दुखभरी खबर सामने आई। प्रीमेच्योर डिलीवरी के चलते चारों की मौत हो गई।

Dec 23, 2025