Hardoi Electricity Bill News

Hardoi News: एक किलोवाट का कनेक्शन, बिल आया 3.41 लाख, उपभोक्ता के उड़े होश

बिजली विभाग की बिलिंग व्यवस्था फिर सवालों में है। पिहानी क्षेत्र के एक घरेलू उपभोक्ता को एक किलोवाट के कनेक्शन पर 3.41 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया

By : विकास जैन
Hardoi News: एक किलोवाट का कनेक्शन, बिल आया 3.41 लाख, उपभोक्ता के उड़े होश

Hardoi News: एक किलोवाट का कनेक्शन, बिल आया 3.41 लाख, उपभोक्ता के उड़े होश

बृजेश कबीर, हरदोई: बिजली विभाग की बिलिंग व्यवस्था फिर सवालों में है। पिहानी क्षेत्र के एक घरेलू उपभोक्ता को एक किलोवाट के कनेक्शन पर 3.41 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। सामान्यतयाः बेहद कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ता के बिल में अचानक 59,753 यूनिट खपत दर्ज होने से वह हैरान रह गया। इसने बिल की जांच कर संशोधित बिल जारी करने की मांग की है।

कहां का है मामला?

मामला मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण उपखंड (ईडीएसडी)-द्वितीय, पिहानी का है। 28 जुलाई को जारी बिल के अनुसार उपभोक्ता का स्वीकृत भार एक किलोवाट है, जबकि बिल में 59,753 यूनिट बिजली की खपत दर्शाई गई है। इसके आधार पर कुल देय राशि 3,41,076 रुपये निर्धारित की गई है। बिल के पिछले छह माह के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो खपत सामान्य रही है। फरवरी में 15 यूनिट, मार्च में 21 यूनिट, अप्रैल में 22 यूनिट और मई में 23 यूनिट दर्ज हैं। इसके बाद जुलाई के बिल में अचानक 59,753 यूनिट की खपत दर्ज होने से बिलिंग प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिल में 14 मई 2026 की मीटर रीडिंग 2,297 तथा 28 जुलाई 2026 की वर्तमान रीडिंग 62,050 अंकित है। इन्हीं रीडिंग के आधार पर 59,753 यूनिट की खपत दर्शाते हुए लाखों रुपये का बिल जारी किया गया है।

लाखों का बिल, चिंता में परिवार

उपभोक्ता का कहना है कि घरेलू उपयोग में इतनी अधिक बिजली की खपत संभव ही नहीं है। अचानक लाखों रुपये का बिल आने से परिवार चिंता में है। उन्होंने विद्युत विभाग से मीटर रीडिंग और बिलिंग रिकॉर्ड की जांच कराते हुए त्रुटि होने पर संशोधित बिल जारी करने की मांग की है।

रिकॉर्ड से नहीं खा रहा हिसाब

स्वीकृत भार: 1 किलोवाट
फरवरी 2026: 15 यूनिट
मार्च 2026: 21 यूनिट
अप्रैल 2026: 22 यूनिट
मई 2026: 23 यूनिट
जुलाई 2026 के बिल में: 59,753 यूनिट
कुल देय राशि: 3,41,076

संबंधित सामग्री

'जनता कुटीर' से 'गोकर्ण भवन': खोजे जा रहे डॉ. अशोक बाजपेयी के नए ठिकाने के मायने

'जनता कुटीर' से 'गोकर्ण भवन': खोजे जा रहे डॉ. अशोक बाजपेयी के नए ठिकाने के मायने

2027 के विधानसभा चुनाव नज़दीक खिसकने के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। आठ विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं के बीच पूर्व मंत्री...

Oct 15, 2026
राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

गजानन सेवा समिति (वंशीनगर) के छठे दिन का आयोजन राधा अष्टमी और सम्मान के रंग में रंगी रही। वृंदावन धाम से आए मुकुल द्विवेदी ने देर रात तक राधारानी के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

Sep 19, 2026
Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

करीब 12 साल पहले दोनों के बीच रिश्ता चाचा-भतीजी का था। फिर इश्क हुआ तो रिश्ते की सामाजिक सीमाएं पीछे छूट गईं और दोनों ने निकाह कर लिया।

Sep 16, 2026
Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ में दधि उत्सव में बज रहे एक राजनीतिक महिमामंडन गीत ने कार्यक्रम का रंग ही बदल दिया।

Sep 14, 2026
Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

वायरल बातचीत में स्कूल परिसर में शराब पीने और मांस-अंडे बनवाने से जुड़ी बातें सुनाई दे रही हैं। सहायक अध्यापक विनोद शिरोमणि कथित तौर पर कई ‘दारू वाले वीडियो’ होने की बात कहते सुनाई देते हैं।

Aug 12, 2026