तुर्की जा रही फ्लाइट का इंजन खराब, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार

तुर्की जा रही फ्लाइट का इंजन खराब, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार

नेपाल के काठमांडू से इस्तांबुल तुर्किश एयरलाइंस का एक बड़ा विमान जा रहा था। इसमें बुधवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण अचानक कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

By : स्वदेश डेस्क
तुर्की जा रही फ्लाइट का इंजन खराब, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के प्लेन हादसे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बुधवार को कोलकाता से एक और विमान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ गई। कोलकाता एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तुर्की एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 236 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह विमान काठमांडू से तुर्की के इस्तांबुल जा रहा था। उड़ान के दौरान पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका हुई, जिसके बाद तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

उड़ान के तुरंत बाद एक इंजन खराब

मिली जानकारी के मुताबिक, टर्किश विमान टीएचवाई-727 ने नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हवा में पहुंचते ही एक इंजन में गंभीर तकनीकी खराबी के संकेत मिले। पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत काठमांडू एटीसी को स्थिति से अवगत कराया।

स्थिति का आकलन करने के लिए विमान को नेपाल के धाडिंग जिले के पास कुछ समय तक हवा में होल्ड पर रखा गया। जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि एक इंजन के सहारे लंबी दूरी की उड़ान सुरक्षित नहीं होगी।

सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

हालांकि पायलटों के पास विमान को वापस काठमांडू ले जाने या भैरहवा एयरपोर्ट पर उतारने का विकल्प मौजूद था, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए विमान को कोलकाता की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NSCBI) पर बुधवार दोपहर 2:49 बजे विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सभी यात्री सुरक्षित, तकनीकी जांच जारी

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। NSCBI एयरपोर्ट के निदेशक ने पुष्टि की है कि विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि इंजन में वास्तव में आग लगी थी या फिर यह केवल चेतावनी संकेत (वॉर्निंग अलर्ट) था।

फिलहाल सभी यात्री और प्लेन में मौजूद 11 क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी।

संबंधित सामग्री

भिवानी में खिलाड़ियों को 189 करोड़ के इनाम, CM सैनी बोले पदक पल भर में गले में, मेहनत पूरी उम्र की

भिवानी में खिलाड़ियों को 189 करोड़ के इनाम, CM सैनी बोले पदक पल भर में गले में, मेहनत पूरी उम्र की

भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता 132 खिलाड़ियों को 189 करोड़ 38 लाख रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Oct 30, 2026
इजरायल जा रही उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने उठाया बड़ा सवाल

इजरायल जा रही उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने उठाया बड़ा सवाल

अंतरराष्ट्रीय उड़ान के दौरान हुई घटना के बाद पायलटों की पेशेवर और मानसिक सुरक्षा जांच पर विश्वभर में बढ़ती चिंता।

Oct 02, 2026
CM का बड़ा एक्शन: मंच से डिप्टी कलेक्टर, 2 CMO समेत 7 अफसर-कर्मचारियों को किया सस्पेंड, दिया सख्त संदेश

CM का बड़ा एक्शन: मंच से डिप्टी कलेक्टर, 2 CMO समेत 7 अफसर-कर्मचारियों को किया सस्पेंड, दिया सख्त संदेश

जन विश्वास अभियान के दौरान CM मोहन यादव ने CM हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की। लापरवाही पर डिप्टी कलेक्टर, 2 CMO समेत 7 अफसर-कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

Aug 14, 2026
Hapur Meerut Range: स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में अभेद सुरक्षा घेरा, 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

Hapur Meerut Range: स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में अभेद सुरक्षा घेरा, 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की शान में कोई खलल न पड़े, इसके लिए मेरठ रेंज में पुलिस ने सुरक्षा का अभेद घेरा तैयार कर लिया है।

Aug 12, 2026
 एयर इंडिया के पायलट का डोप टेस्ट दूसरी बार पॉजिटिव! फ्लाइट में 137 यात्री थे सवार, 300 फीट नीचे आया था विमान

एयर इंडिया के पायलट का डोप टेस्ट दूसरी बार पॉजिटिव! फ्लाइट में 137 यात्री थे सवार, 300 फीट नीचे आया था विमान

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में टर्बुलेंस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मीडिया रिपोर्ट में पायलट के दूसरी बार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आई है।

Aug 11, 2026