गन्ना मूल्य बढ़ोतरी से खुश हुए किसान, सीएम योगी का जताया आभार

गन्ना मूल्य बढ़ोतरी से खुश हुए किसान, सीएम योगी का जताया आभार

By : Swadesh Bhopal
गन्ना मूल्य बढ़ोतरी से खुश हुए किसान, सीएम योगी का जताया आभार

पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद किया और कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद पहली बार खेती और किसानों का हित सरकार के एजेंडे में स्पष्ट रूप से आया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि ने किसानों को साहूकारों के जाल से मुक्ति दिलाई और गन्ना खरीद का भुगतान अब सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है।

86 लाख किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा, "2017 में सरकार बनने के पहले ही हमने 86 लाख किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया। बीते साढ़े आठ वर्षों में 23 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित की गई। मेहनत किसानों की है, मुनाफा अब सीधे उन्हें मिलता है।"

चीनी मिलों की स्थिति में सुधार

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहले की सरकारों में कई चीनी मिलें बंद या बिक रही थीं, जिससे किसानों को नुकसान होता था। अब आठ वर्ष बाद 4 नई मिलें स्थापित हुईं, 6 बंद मिलें पुनः चालू हुईं और 42 मिलों में उत्पादन क्षमता में विस्तार हुआ। दो मिलों में सीबीजी संयंत्र स्थापित किए गए। प्रदेश में कुल 122 चीनी मिलें चल रही हैं, जिनमें से 105-106 मिलें एक सप्ताह के भीतर गन्ना भुगतान कर रही हैं। इसके साथ ही शुगर कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना भी बनाई जा रही है।

मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि आठ साल पहले गन्ना किसानों के बीच ‘गन्ना माफिया’ और ‘घटतौली’ शब्द प्रचलित थे, जो अब पूरी तरह समाप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले किसानों का भुगतान वर्षों तक लंबित रहता था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। गन्ना क्षेत्रफल 20 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 29 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। किसानों को उत्तम गुणवत्ता का खाद, बीज और सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में ये लोग भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी, एवं अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए यह कदम एक दूरदर्शी और किसान हितैषी निर्णय के रूप में देखा जा रहा है, जिससे किसानों का जीवन स्तर सुधरेगा और गन्ना उत्पादन में वृद्धि होगी।

संबंधित सामग्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

चक्रवात मुरासु के 2-3 नवंबर के बीच आंध्र तट से टकराने की आशंका है। 110 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ 9 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Nov 02, 2026
UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026
UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। कॉमन धान का एमएसपी 2441 और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय है।

Oct 30, 2026