वाहन मालिकों को 1 फरवरी से फास्टैग में नहीं कराना होगा KYV, बैंक खुद करेगा काम

वाहन मालिकों को 1 फरवरी से फास्टैग में नहीं कराना होगा KYV, बैंक खुद करेगा काम

देशभर में 1 फरवरी 2026 से नई कारों के लिए फास्टैग में KYV की जरूरत नहीं होगी। पुराने फास्टैग पर भी रुटीन जांच खत्म।

By : स्वदेश डेस्क
वाहन मालिकों को 1 फरवरी से फास्टैग में नहीं कराना होगा KYV, बैंक खुद करेगा काम

नई दिल्ली। वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 1 फरवरी से नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV (नो योर व्हीकल) प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई गाड़ियों के लिए KYV को बंद करने का फैसला लिया है।

इतना ही नहीं, जिन वाहनों पर पहले से फास्टैग लगा हुआ है, उनके मालिकों को भी अब रुटीन KYV कराने की बाध्यता नहीं रहेगी। इससे वाहन मालिकों को वैध दस्तावेज होने के बावजूद लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया और अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी।

फास्टैग में KYV से मिलेगी आजादी

सरकार के इस कदम का मकसद फास्टैग एक्टिवेशन के बाद आने वाली दिक्कतों को खत्म करना है। अब तक कई बार यूजर्स की शिकायत रहती थी कि टैग एक्टिव होने के बावजूद बैंक या अथॉरिटी वेरिफिकेशन के नाम पर प्रक्रिया अटका देती थी। नई गाइडलाइन के लागू होने के बाद बार-बार फास्टैग अपडेट कराने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी।

शिकायत होने पर ही होगी KYV जांच

NHAI ने साफ किया है कि KYV प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म नहीं किया गया है, बल्कि इसे जरूरत आधारित बनाया गया है। अब KYV तभी की जाएगी, जब फास्टैग के गलत इस्तेमाल, गलत तरीके से जारी होने या ढीले टैग से जुड़ी कोई शिकायत सामने आएगी। सामान्य तौर पर सही तरीके से काम कर रहे फास्टैग के लिए किसी भी तरह के अतिरिक्त डॉक्युमेंट नहीं मांगे जाएंगे।

बैंक खुद करेंगे वाहन का डिजिटल वेरिफिकेशन

फास्टैग जारी करने वाले बैंकों के लिए भी नियम बदले गए हैं। अब फास्टैग एक्टिवेट करने से पहले बैंकों को सरकारी वाहन पोर्टल के डेटाबेस से वाहन का प्री-एक्टिवेशन वैलिडेशन करना अनिवार्य होगा। इससे ग्राहकों को बाद में बैंक या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

टोल भुगतान होगा और भी आसान

NHAI अधिकारियों के अनुसार, यह सुधार आम सड़क उपयोगकर्ताओं का समय बचाने के लिए किया गया है। पोस्ट-इश्यूएंस KYV के कारण टोल प्लाजा पर भुगतान के दौरान आने वाली दिक्कतें अब खत्म होंगी। इस बदलाव के बाद टोल पेमेंट प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और बिना रुकावट के पूरी हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Chintan Shivir: पीएम मोदी के चिंतन शिविर का दूसरा चरण शुरू, 67 मंत्री चार समूहों में करेंगे मंथन

PM Modi Chintan Shivir: पीएम मोदी के चिंतन शिविर का दूसरा चरण शुरू, 67 मंत्री चार समूहों में करेंगे मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के चिंतन शिविर का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। दो दिन चलने वाले इस चरण में 67 मंत्री चार समूहों में मंथन करेंगे।

Sep 30, 2026
Raunahi Toll Plaza Firing: रौनाही टोल प्लाजा पर आधी रात फायरिंग, युवक को लगी गोली 

Raunahi Toll Plaza Firing: रौनाही टोल प्लाजा पर आधी रात फायरिंग, युवक को लगी गोली 

सोहावल तहसील के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात टोल टैक्स के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से सनसनी फैल गई।

Aug 26, 2026
कौशांबी टोल पर LPG टैंकर में भीषण धमाका, ड्राइवर जिंदा जला, 16 बाइक-2 कार राख

कौशांबी टोल पर LPG टैंकर में भीषण धमाका, ड्राइवर जिंदा जला, 16 बाइक-2 कार राख

कौशांबी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर टकराने के बाद भीषण धमाका और आग लग गई। ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। 16 बाइक और 2 कारें जलकर राख हो गईं।

Jun 26, 2026
टोल प्लाजा पर LPG टैंकर बना आग का गोला: जोरदार धमाके के बाद भड़की भीषण आग, 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

टोल प्लाजा पर LPG टैंकर बना आग का गोला: जोरदार धमाके के बाद भड़की भीषण आग, 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

कौशांबी में एक एलपीजी टैंकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद विस्फोट हुआ, जिससे उठी आग की लपटें 2 किलोमीटर तक दिखाई दीं। हादसे में 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे।

Jun 26, 2026
आज से बदले नियम: गैस सिलेंडर महंगा, रेल-टोल और टैक्स के 15 बड़े बदलाव लागू

आज से बदले नियम: गैस सिलेंडर महंगा, रेल-टोल और टैक्स के 15 बड़े बदलाव लागू

1 अप्रैल 2026 से LPG सिलेंडर महंगा, रेलवे रिफंड नियम सख्त, FASTag और टैक्स से जुड़े 15 बड़े बदलाव लागू। जानिए आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।

Apr 01, 2026