MP Chhindwara District Hospital

MP Chhindwara District Hospital: छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भीषण आग, एक नवजात की मौत, दो गंभीर झुलसे

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बीते शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अस्पताल के नवजात शिशु NICU में लगी वॉर्मर मशीन में अचानक आग लग गई।

By : विकास जैन
MP Chhindwara District Hospital: छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भीषण आग, एक नवजात की मौत, दो गंभीर झुलसे

MP Chhindwara District Hospital: छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भीषण आग, एक नवजात की मौत, दो गंभीर झुलसे

MP Chhindwara District Hospital:मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बीते शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अस्पताल के नवजात शिशु NICU में लगी वॉर्मर मशीन में अचानक आग लग गई। इस हादसे की चपेट में आने से तीन नवजात शिशु गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य मासूमों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

स्पार्किंग बनी आग की वजह

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात लगभग 2 बजे की है। जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे ने बताया कि जन्म के बाद शिशुओं के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए उन्हें वॉर्मर मशीन में रखा जाता है। रात में अचानक हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग फैल गई।

अस्पताल में अफरा-तफरी

मशीन में आग लगते ही एनआईसीयू वार्ड में हड़कंप मच गया। ऑन-ड्यूटी स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों ने तुरंत शिशुओं को बाहर निकाला और उपचार शुरू किया। अस्पताल में शिशु सर्जन न होने और बच्चों की स्थिति को देखते हुए, दो डॉक्टरों की निगरानी में दोनों गंभीर बच्चों को जबलपुर भेजा गया है।