Dream call triggers alert at Prayagraj Airport

'सभी फ्लाइट क्रैश हो जाएंगी' एक फोन कॉल से प्रयागराज एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

यूपी पुलिस की डायल-112 पर आई एक कॉल से प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके सपने के अनुसार सभी फ्लाइट क्रैश हो जाएंगी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

By : Admin
'सभी फ्लाइट क्रैश हो जाएंगी' एक फोन कॉल से प्रयागराज एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

Flight Cancel News

लखनऊ। प्रयागराज के सिविल एयरपोर्ट पर ऐसी खबर आई कि अचानक हलचल बढ़ गई। वजह थी एक फोन कॉल, जिसने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया। कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि उसने सपना देखा है और उसके मुताबिक दोपहर एक बजे के बाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट क्रैश हो जाएंगी।

पहले तो यह बात सुनकर पुलिस भी कुछ पल के लिए हैरान रह गई। लेकिन मामला एयरपोर्ट से जुड़ा होने की वजह से इसे हल्के में नहीं लिया गया। देखते ही देखते पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी शुरू कर दी गई।

डायल-112 पर आई कॉल से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक शनिवार करीब एक बजे डायल-112 कंट्रोल रूम में एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि उसने सपना देखा है कि एक बजे के बाद प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी फ्लाइट क्रैश हो जाएंगी। कॉलर ने यह भी कहा, 'मेरा सपना हमेशा सच होता है, इसलिए मैंने आपको पहले ही बता दिया।' यह सुनते ही कंट्रोल रूम ने तुरंत लखनऊ मुख्यालय को सूचना दी और वहां से एयरपोर्ट प्रशासन और स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया गया।

एयरपोर्ट पर कई घंटे चला सर्च ऑपरेशन

अलर्ट मिलते ही एयरपोर्ट डायरेक्टर, सुरक्षा अधिकारी और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता, सिविल पुलिस और एसएसएफ की टीमों को भी बुला लिया गया। एयरपोर्ट परिसर के प्रवेश और निकास द्वार, टर्मिनल एरिया, पार्किंग और आसपास के इलाकों में कई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यात्रियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। हालांकि लंबी जांच के बाद भी एयरपोर्ट परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

कॉल करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

तलाशी के बाद पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की। प्रयागराज और लखनऊ की सर्विलांस टीमों को सक्रिय किया गया और फोन नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। रात तक पुलिस ने कुशीनगर निवासी उमेश कुमार को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती जांच में मानसिक रूप से कमजोर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। हालांकि कॉल के कारण सुरक्षा एजेंसियों को घंटों तक अलर्ट रहना पड़ा। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मौत का आंकड़ा 7 हुआ; 15 से ज्यादा झुलसे

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मौत का आंकड़ा 7 हुआ; 15 से ज्यादा झुलसे

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। धमाके से आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हुए।

Aug 31, 2026
Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हो गया। नारीबारी में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं।

Aug 21, 2026
Nepali mobile SIM: सोनौली पुलिस चौकी के बगल में नेपाली मोबाइल सिम का खेल, दुरुपयोग का आरोप

Nepali mobile SIM: सोनौली पुलिस चौकी के बगल में नेपाली मोबाइल सिम का खेल, दुरुपयोग का आरोप

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली क्षेत्र में पुलिस चौकी के ठीक बगल में नेपाली मोबाइल सिम कार्ड की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है।

Aug 18, 2026
Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

Aug 18, 2026
Hapur constable Suraj Kumar: ब्रेन ट्यूमर से जिंदगी की जंग हारे हापुड़ के ट्रैफिक सिपाही सूरज कुमार

Hapur constable Suraj Kumar: ब्रेन ट्यूमर से जिंदगी की जंग हारे हापुड़ के ट्रैफिक सिपाही सूरज कुमार

खाकी वर्दी पहनकर शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था संभालने वाले हापुड़ यातायात पुलिस के सिपाही सूरज कुमार आखिर जिंदगी की जंग हार गए।

Aug 16, 2026