नए साल से कर्मचारी घर बैठे देख सकते हैं अपना सर्विस रिकार्ड

नए साल से कर्मचारी घर बैठे देख सकते हैं अपना सर्विस रिकार्ड

By : Swadesh Bhopal
नए साल से कर्मचारी घर बैठे देख सकते हैं अपना सर्विस रिकार्ड

मध्य प्रदेश में सात लाख कर्मचारियों का तैयार हो रहा डिजीटल रिकार्ड
कर्मचारियों के पास रखी फाइल की मिल जाएगी जानकारी

भोपाल सामान्य प्रशासन विभाग, प्रदेश के सात लाख कर्मियों का डिजीटल रिकार्ड तैयार कर रहा है। ये कार्य करीबन 90 फीसदी पूरा हो गया है। पहली बार ईएचएमआरएस प्रणाली से ये रिकार्ड बन रहा है। इससे एक क्लिक पर कर्मचारी की पूरी जानकारी मिल जाएगी। विभाग के अनुसार इस सिस्टम से कर्मचारी की विभागीय क्षमता बढ़ाने के साथ ही फाइलों की ढूंढना आसान हो जाएगा।

बताया जाता है कि कर्मचारी अधिकारियों को अपने सर्विस रिकॉर्ड से जुड़ी तमाम जानकारी देखने के लिए परेशान नहीं होना होगा। प्रदेश में नए साल में कर्मचारी अपना पूरा सर्विस रिकॉर्ड मोबाइल, कम्प्यूटर पर आसानी से घर बैठे

देख सकेंगे। राज्य सरकार प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों का सर्विस रिकॉर्ड डिजिटल करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नए साल से कर्मचारियों को इसकी सौगात मिल जाएगी।

सर्विस रिकॉर्ड जलने के चलते लिया फैसला

प्रदेश के कर्मचारियों की सर्विस रिकॉर्ड की तमाम जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। अभी प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों का पूरा सर्विस रिकॉर्ड संबंधित विभाग के मुख्यालयों में होता है। पिछले सालों में मंत्रालय के सरकारी दफ्तर समेत अन्य विभागों में हुई आगजनी की घटनाओं में कई कर्मचारी अधिकारियों का पूरा सर्विस रिकॉर्ड जल गया था। भोपाल के फूड एंड ड्रग कंट्रोलर के संयुक्त नियंत्रक कक्ष में लगी आग में कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी खाक हो गया था, जिसके बाद विभाग को फिर से रिकॉर्ड तैयार कराना पड़ा था। इस तरह की कई और भी घटनाएं हो चुकी है।

इनका कहना है...

कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सामान्य प्रशासन विभाग के मानव संसाधन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे संबंधित कर्मचारी को रिकॉर्ड देखने के लिए ई-मेल आईडी की तरह आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इस पर काम चल रहा है। अगले एक माह में कर्मचारियों का रिकॉर्ड पोर्टल पर आ जाएगा।

- संजय दुबे, एसीएस सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल

संबंधित सामग्री

MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

Oct 25, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में फिर जुड़ेंगे नाम? सामने आया बड़ा अपडेट 

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में फिर जुड़ेंगे नाम? सामने आया बड़ा अपडेट 

लाड़ली बहना योजना में आपका नाम छूट गया था और आप हर महीने मिलने वाले 1500 रुपये का इंतजार कर रही हैं? तो आपके लिए एक बड़ी खबर है!

Oct 15, 2026
MP Promotion Update: मोहन सरकार ने इन कर्मचारियों को प्रमोशन में दी CPCT से छूट

MP Promotion Update: मोहन सरकार ने इन कर्मचारियों को प्रमोशन में दी CPCT से छूट

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति देने के लिए CPCT की अनिवार्यता से छूट

Oct 14, 2026
Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई।

Oct 12, 2026