Gadar 2 फेम एक्टर उत्कर्ष शर्मा पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

Gadar 2 फेम एक्टर उत्कर्ष शर्मा पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

By : Deeksha Mehra
Gadar 2 फेम एक्टर उत्कर्ष शर्मा पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

Actor Utkarsh Sharma in Mahakal Temple : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गदर 2 के अभिनेता उत्कर्ष शर्मा उज्जैन पहुंचे। इस दौरान वें बुधवार 18 दिसंबर को सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। बाबा महाकाल की भस्म आरती के बाद उन्होंने कहा कि, आरती के बाद मुझे जो अनुभव हुआ है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि, विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी बढ़िया है। बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर मुझे कैसा अनुभव हुआ, यह मैं शब्दों में नहीं बता सकता। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आए और यहां आकर बाबा महाकाल की भस्म आरती जरूर देखें। 

बाबा महाकाल की भस्म आरती के बाद पं महेश पुजारी, पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी द्वारा उत्कर्ष शर्मा के माध्यम से बाबा महाकाल का पूजन सम्पन्न करवाया गया। बता दें कि, उत्कर्ष शर्मा एक भारतीय अभिनेता हैं और डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं।

ग़दर से की फिल्मी करियर की शुरुआत

उत्कर्ष शर्मा ने अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत सबसे पहले ग़दर: एक प्रेम कथा में बाल्य कलाकार के रूप में की थी। जिसमें वह सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे के रूप में दिखाए गए थे। इसके बाद में उन्होनें बड़े होने पर जीनियस में काम किया और उसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। ग़दर 2 में भी सनी देओल के बेटे के रूप में उन्होंने पर्दे पर मनोरंजन किया। 


संबंधित सामग्री

उज्जैन में 12 फरवरी से शुरू होगा 139 दिवसीय विक्रमोत्सव 2026

उज्जैन में 12 फरवरी से शुरू होगा 139 दिवसीय विक्रमोत्सव 2026

महाशिवरात्रि पर संगीतकार प्रीतम करेंगे महादेव की आराधना, 30 जून तक चलेंगी 41 से अधिक सांस्कृतिक गतिविधियां

Feb 07, 2026
महाकाल VIP दर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज, HC का आदेश बरकरार

महाकाल VIP दर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज, HC का आदेश बरकरार

महाकाल मंदिर गर्भगृह में VIP दर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया। एससी ने याचिका खारिज कर हाई कोर्ट का फैसला बरकरार रखा।

Jan 27, 2026
उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन से निगरानी

उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन से निगरानी

उज्जैन के तराना में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी जारी।

Jan 24, 2026
उज्जैन के तराना में हिंसा, बस और दुकान में आग, मंदिर के पास पथराव; 15 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के तराना में हिंसा, बस और दुकान में आग, मंदिर के पास पथराव; 15 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के तराना में विवाद हिंसा में बदला: दो समुदाय आमने-सामने, पथराव में युवक घायल

Jan 23, 2026
उज्जैन में कार्तिक मेला ग्राउंड पर तीन पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर लाठी-डंडे चले

उज्जैन में कार्तिक मेला ग्राउंड पर तीन पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर लाठी-डंडे चले

Ujjain News: उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में तीन समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। झगड़े में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल।

Jan 06, 2026