साय सरकार की 36 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ

साय सरकार की 36 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ

By : Swadesh Bhopal
साय सरकार की 36 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ

राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली योजना की घोषणा की। अब प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को, जिनकी खपत 200 यूनिट तक है, 200 यूनिट तक बिजली बिल का पूरा हाफ लाभ मिलेगा। इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

200 से 400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी छूट

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा। इससे लगभग 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को एक वर्ष की छूट दी गई है ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सकें।

रूफटॉप सोलर की मांग बढ़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रूफटॉप सोलर की मांग तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हर उपभोक्ता को सस्ती, सुचारू और भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। सोलर प्लांट स्थापना में समय लगने के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक दिसंबर से नई योजना लागू की जा रही है, जिससे आम जनता के बिजली बिल में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। इसके तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये तथा 2 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। यह व्यवस्था राज्य में सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और आने वाले समय में उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फी बिजली की ओर ले जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय न केवल जनता के बिजली बिल को कम करेगा, बल्कि राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

संबंधित सामग्री

CG Police Smriti Diwas 2026: शहीद जवानों को CM साय ने किया नमन, सेवा का संकल्प दोहराया

CG Police Smriti Diwas 2026: शहीद जवानों को CM साय ने किया नमन, सेवा का संकल्प दोहराया

On CG Police Smriti Diwas 2026, CM Vishnu Dev Sai honored fallen officers, reaffirming commitment to service and security.

Oct 21, 2026
छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी, 1 जुलाई से नई दरें लागू; घरेलू से लेकर किसानों तक असर

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी, 1 जुलाई से नई दरें लागू; घरेलू से लेकर किसानों तक असर

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की गई है। घरेलू, कमर्शियल और किसानों पर असर पड़ेगा। नई दरें 1 जुलाई से पूरे राज्य में लागू होंगी।

Jun 15, 2026
यूपी सरकार का बड़ा फैसला, बिजली उपभोक्ताओं को 30 दिन की राहत

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, बिजली उपभोक्ताओं को 30 दिन की राहत

उत्तर प्रदेश सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। 1 से 2 किलोवाट कनेक्शन पर 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी और नई SMS अलर्ट व्यवस्था लागू की गई है।

Apr 24, 2026