क्या होता है GI Tag? ग्वालियर, छतरपुर, बैतूल और खजुराहो की कला को टैग मिलते ही शिल्पकारों में ख

क्या होता है GI Tag? ग्वालियर, छतरपुर, बैतूल और खजुराहो की कला को टैग मिलते ही शिल्पकारों में खुशी की लहर

GI Tag: मध्य प्रदेश की शिल्प कालाओं को भारत सरकार की तरफ से जीआई टैग मिला है। इसके बाद से शिल्पकला से जुड़े कलाकारों में खुशी की लहर है। बैतूल की पारंपरिक भरेवा धातु शिल्पकला, छतरपुर की फर्नीचर कला,ग्वालियर का पत्थर शिल्प , खजुराहों की स्टोन आर्ट शामिल है।

By : स्वदेश डेस्क
क्या होता है GI Tag? ग्वालियर, छतरपुर, बैतूल और खजुराहो की कला को टैग मिलते ही शिल्पकारों में खुशी की लहर

भोपालः मध्य प्रदेश में सदियों पुरानी शिल्प कला को बड़ा गौरव मिला है। भारत सरकार की तरफ से इन शिल्पकलाओं को जीआई टैग दिया गया है। इसमें खजुराहो की स्टोन क्राफ्ट, छतरपुर का फर्नीचर , बैतूल का भेरवा कला मेटल क्रॉफ्ट, ग्वालियर का पत्थर शिल्प और पेपर मैशे क्रॉफ्ट शामिल हैं। इन शिल्प कलाओं को जीआई टैग मिलने के बाद से शिल्पाकरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानिए आखिर जीआई टैग क्या है जिसने शिल्पकारों को इतनी खुशी दी है।

क्या होता है जीआई टैग?

दरअसल, जीआई टैग भारत सरकार की तरफ से मिलने वाला एक तरह का सर्टिफिकेट होता है। यह टैग एक खास तरह के भौगोलिग क्षेत्र से जुड़े उत्पाद को मिलता है जो उसकी पहचान बन जाता है। जैसे दार्जलिंग की चाय या फिर बनारस की साड़ी। इस टैग के मिलने का मतलब होता है कि यह प्रोडक्ट उसी इलाके में खास तरीके से बन सकता है। टैग मिलने से उस क्षेत्र की शिल्पकला की मौलिकता प्रमाणित होती है।

क्या होते हैं टैग के फायदे

इस टैग के मिलने के बाद से नकली माल पर रोक लगती है।

इस शिल्प कला से जुड़े कलाकारों और कारीगरों को अब अपने काम को दुनिया के सामने रखने के नए अवसर मिलेंगे।

जीआई टैग मिलने के बाद यह भी संभव होगा कि देश के प्रधानमंत्री, राजदूत और अन्य उच्च अधिकारी इंटरनेशनल लेवल पर दूसरे देशों को गिफ्ट के तौर पर भेंट करें।

टैग मिलने के बाद अब कोई बाहर का व्यक्ति इन नामों का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

एमएसएमई मंत्री ने सीएम का जताया आभार

जीआई टैग मिलने के बाद एमएसएमई मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सीएम मोहन यादव का आभार जताया है। इसके साथ ही पूरे विभाग को बधाई दी है। वहीं, जीआई मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले पद्म श्री डॉ रजनीकांत ने इस एमपी की कला-संस्कृति के लिए ऐतिहासिक पल बताया।

संबंधित सामग्री

Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई।

Oct 12, 2026
MP Free Registry: फ्री रजिस्ट्री का रास्ता साफ! पटवारी अब काम पर लौटेंगे?

MP Free Registry: फ्री रजिस्ट्री का रास्ता साफ! पटवारी अब काम पर लौटेंगे?

मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों की जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री को लेकर सरकार और पटवारियों के बीच बीते 24 दिनों से चल रहा...

Oct 11, 2026
MP IAS Warrant: MP के दो IAS अफसरों के खिलाफ हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

MP IAS Warrant: MP के दो IAS अफसरों के खिलाफ हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट ने अदालत के पुराने आदेश का अनुपालन न करने पर कड़ा रुख अपनाया है। अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक जैन की एकल पीठ ने आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल और...

Sep 13, 2026
MP College Admission: मध्यप्रदेश में कॉलेज एडमिशन के लिए छात्रों को फिर मौका 

MP College Admission: मध्यप्रदेश में कॉलेज एडमिशन के लिए छात्रों को फिर मौका 

उच्च शिक्षा विभाग ने 10 अगस्त से 14 अगस्त तक अतिरिक्त CLC राउंड शुरू किया है। और खास बात ये है कि इसमें आपको एडमिशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Aug 10, 2026
Bhopal BRICS Sammelan: राजधानी भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन, शामिल होंगे विदेशी मेहमान

Bhopal BRICS Sammelan: राजधानी भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन, शामिल होंगे विदेशी मेहमान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 5 अगस्त से 8 अगस्त तक 'सर्वे भवंतु सुखिन:' की थीम पर 4 दिवसीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का शुभारंभ होने जा रहा है।

Aug 05, 2026