बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल के आंगन से होली की शुरुआत

बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल के आंगन से होली की शुरुआत

By : Swadesh Bhopal
बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल के आंगन से होली की शुरुआत

पीले फूले और गुलाल अर्पण से 40 दिन का फाग उत्सव की शुरुआत

बसंत पंचमी की सुबह महाकालेश्वर मंदिर में कुछ अलग ही रंग लेकर आई। कालों के काल बाबा महाकाल का दरबार आज पीले रंग में रंगा दिखा, और भस्म आरती से लेकर शाम के गुलाल अर्पण तक, पूरा दिन भक्तिभाव में डूबा रहा। इसी के साथ मंदिर में 40 दिवसीय फाग उत्सव की विधिवत शुरुआत भी हो गई।

बाबा का पीले फूलों से श्रृंगारे

सुबह करीब 4 बजे भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष पंचामृत अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक के बाद भगवान को पीले वस्त्र धारण कराए गए और सरसों के पीले फूलों से भव्य श्रृंगार हुआ। गर्भगृह में स्थापित सभी प्रतिमाओं का भी विधि-विधान से पूजन किया गया. भोर की आरती में शामिल श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य खास रहा। मंदिर परिसर में पीले रंग की सजावट और वातावरण में बसंत की खुशबू साफ महसूस की जा सकती थी।

भोग में केसरिया दूध और पेड़े

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन बाबा महाकाल को पीले रंग की वस्तुएं अर्पित करने की परंपरा है। आज बाबा को केसरयुक्त दूध के साथ पीले पेड़े और अन्य पकवानों का भोग लगाया गया। मान्यता है कि इस दिन बाबा महाकाल के दर्शन से मां सरस्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है, यही वजह है कि बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की संख्या हमेशा अधिक रहती है.

भस्म आरती में ढोल-नगाड़े, शंखनाद

भस्म आरती के दौरान पुजारियों और पुरोहितों ने कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच हुई भस्म आरती ने पूरे माहौल को भक्तिरस से भर दिया।

संबंधित सामग्री

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती आयोजित की गई, जहां बाबा महाकाल को तिरंगे के त्रिपुंड से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।

Aug 15, 2026
Mahakal Prasadi: महाकाल अन्न क्षेत्र में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रसादी में शामिल

Mahakal Prasadi: महाकाल अन्न क्षेत्र में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रसादी में शामिल

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं के लिए अपने नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में एक नई और अनूठी पहल की शुरुआत की है।

Jul 28, 2026
तीन अगस्त से शुरू होंगी महाकाल की श्रावण सवारियां, सात सितंबर को निकलेगी शाही सवारी

तीन अगस्त से शुरू होंगी महाकाल की श्रावण सवारियां, सात सितंबर को निकलेगी शाही सवारी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण और भाद्रपद मास के दौरान निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारियों का कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Jul 13, 2026
महाकाल मंदिर परिसर में मिला 1000 साल पुराना शिवलिंग! खुदाई के दौरान सामने आया रहस्य 

महाकाल मंदिर परिसर में मिला 1000 साल पुराना शिवलिंग! खुदाई के दौरान सामने आया रहस्य 

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग मिलने से हड़कंप मच गया। पुरातत्व विभाग जांच करेगा, जमीन के नीचे प्राचीन मंदिर होने की संभावना जताई गई।

May 02, 2026
मोहिनी एकादशी पर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मोहिनी एकादशी पर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। जलाभिषेक, पंचामृत पूजन और भस्म अर्पण के बाद भक्तों ने दर्शन किए।

Apr 27, 2026