इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत, रिटायर्ड शिक्षक और कांग्रेस नेता ने तोड़ा दम

इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत, रिटायर्ड शिक्षक और कांग्रेस नेता ने तोड़ा दम

इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी, भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी की इलाज के दौरान मौत।

By : स्वदेश डेस्क
इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत, रिटायर्ड शिक्षक और कांग्रेस नेता ने तोड़ा दम

इंदौरः देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी के चलते फैली बीमारी लोगों पर कहर बनकर आई। दूषित पानी के चलते हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक और कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी (75) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही दूषित पानी के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम राजाराम बौरासी को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं । इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पहले से थी हार्ट की बीमारी

राजाराम की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलग बात कही। विभाग ने 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट के अनुसार कहा कि राजाराम बौरासी को पहले से हार्ट से जुड़ी बीमारी थी। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या भी थी। फिलहाल, दूषित पानी से पीड़ित करीब 10 लोग अभी भी सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 4 मरीजों की हालत गंभीर है और आईसीयू में हैं। इनमें से भी दो लोगों की हालत चिंताजनक है।

पीड़ितों की आवाज शासन तक पहुंचाने में योगदान

दूषित पानी के चलते फैले संकट की घड़ी में बौरासी ने पीड़ित परिवारों की आवाज शासन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। वे प्रदेशभर के अनुदान प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। इतना ही नहीं राजाराम लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन विकास समिति और रेलवे पुलिस सुरक्षा समिति के सक्रिय सदस्य भी थे। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हालात बिगड़े तो उन्होंने प्रशासन और रहवासियों के साथ समन्वय बनाने का काम किया। कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शनों में शामिल रहे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

राजाराम के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दुख जताया। साथ ही सीएम मोहन यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स में लिखा कि अत्यंत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से कांग्रेस पार्टी में मेरे साथी, भागीरथपुरा में वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी जी का निधन हो गया।

भाजपा सरकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार और अहंकार ने ज़हरीला पानी पिलाकर अब तक 28 निर्दोष लोगों की जान ले ली है।

@drmohanyadav51 जी, आख़िर इन 28 लोगों का अपराध क्या था, जो आपकी सरकार ने इन्हें पानी में ज़हर दे दिया?

मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

संबंधित सामग्री

Indore Borewell Ban:  बारिश कमी से बड़ा फैसला;  इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल,  मशीनें भी होंगी जब्त

Indore Borewell Ban: बारिश कमी से बड़ा फैसला; इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल, मशीनें भी होंगी जब्त

इंदौर कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर निजी बोरिंग पर रोक लगा दी है। अवैध खनन करने पर मशीनें जब्त होंगी और दो साल तक की जेल हो सकती है।b

Oct 27, 2026
Narmada pipeline Burst: इंदौर में नर्मदा जलस्तर गिरने के बीच नुकसान, बायपास पर पाइपलाइन फूटी, कितना नुकसान?

Narmada pipeline Burst: इंदौर में नर्मदा जलस्तर गिरने के बीच नुकसान, बायपास पर पाइपलाइन फूटी, कितना नुकसान?

इंदौर में पानी की मांग बढ़ रही है और नर्मदा का स्तर नीचे है। बायपास पर फूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बह गया। सवाल यह है कि आगे सप्लाई कैसे संभलेगी।

Oct 16, 2026
इंदौर में फिर पानी बना बीमारी की वजह, महावीर नगर में 10 लोग पड़े बीमार

इंदौर में फिर पानी बना बीमारी की वजह, महावीर नगर में 10 लोग पड़े बीमार

इंदौर के महावीर नगर में पीने के पानी में सीवरेज मिलने से स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया। कई परिवारों में उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायतें सामने आई हैं, जबकि जांच के लिए पानी के नमूने भेजे गए हैं।

Jun 16, 2026
तपती धूप में बीमार बेटे को स्ट्रेचर पर धकेलते रहे माता-पिता, वीडियो के बाद बड़ा एक्शन

तपती धूप में बीमार बेटे को स्ट्रेचर पर धकेलते रहे माता-पिता, वीडियो के बाद बड़ा एक्शन

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बीमार बच्चे को स्ट्रेचर पर ले जाते माता-पिता का वीडियो वायरल होने के बाद दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त और कई पर कार्रवाई हुई।

Jun 08, 2026
'डे ज़ीरो' की आहट, एल-नीनो का दंश और प्रकृति का प्रकोप

'डे ज़ीरो' की आहट, एल-नीनो का दंश और प्रकृति का प्रकोप

एल-नीनो, बढ़ती गर्मी और गिरते भूजल स्तर ने भारत में ‘डे ज़ीरो’ का खतरा बढ़ा दिया है। इंदौर समेत कई शहर जल संकट और सूखते स्रोतों से जूझ रहे हैं।

May 17, 2026