Indore Rangpanchami Ger Celebration

इंदौर की गेर में मिसाइलों से उड़ा गुलाल, रंगों से भर गया आसमान; उज्जैन में होली गीतों पर थिरके सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में रंगपंचमी पर इंदौर की पारंपरिक गेर में मिसाइलों और टैंकरों से रंग बरसाए गए। उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव गेर में शामिल होकर होली गीतों पर थिरकते नजर आए।

By : Admin
इंदौर की गेर में मिसाइलों से उड़ा गुलाल, रंगों से भर गया आसमान; उज्जैन में होली गीतों पर थिरके सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में रविवार को रंगपंचमी का उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इंदौर की मशहूर पारंपरिक गेर में रंगों का ऐसा नजारा दिखा कि पूरा आसमान गुलाल से रंगीन हो गया। टैंकरों से रंगीन पानी बरसा, मिसाइल जैसे उपकरणों से गुलाल उड़ा और ढोल-ताशों की धुन पर हजारों लोग झूमते नजर आए। वहीं उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी गेर में शामिल हुए और होली गीतों पर थिरकते दिखाई दिए।

टैंकर, ब्लोअर मशीन और डीजे के साथ निकली गेर

इंदौर में रंगपंचमी की शुरुआत टोरी कॉर्नर से निकली पारंपरिक गेर से हुई। यह टोली हर साल सबसे आगे चलती है और पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना देती है। इस बार भी गेर में तीन बड़े टैंकरों पर लगे उपकरणों से मिसाइल की तरह गुलाल हवा में उछाला गया। रंगीन गुलाल उड़ते ही आसमान गुलाबी, पीला और लाल रंगों से भर गया , जिसे देखने के लिए लोग छतों और बालकनियों पर खड़े नजर आए।नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति बनाई गई थी, जिसकी सूंड से रंगीन पानी की बौछार की जा रही थी। सड़कों पर खड़े लोग इस रंगों की बारिश में भीगते हुए उत्सव का आनंद लेते दिखे।

height=800

बरसाना की लट्ठमार होली भी बनी आकर्षण

संगम कॉर्नर समिति की गेर में इस बार उत्तर प्रदेश के बरसाना की टीम भी शामिल हुई। यहां पारंपरिक लट्ठमार होली का प्रदर्शन किया गया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में कलाकारों ने रासलीला की झलक पेश की। वहीं युवाओं की टोली देशभक्ति के गीतों और ढोल-डीजे की धुन पर नाचती हुई आगे बढ़ती रही। मॉरल क्लब की गेर भी खास आकर्षण रही। इसमें 15 ब्लोअर मशीनें, 6 डीजे गाड़ियां, बड़ी बोरिंग मशीन और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल थीं।

height=890

उज्जैन में महाकाल को अर्पित किया केसरयुक्त जल

उधर उज्जैन में रंगपंचमी की शुरुआत बाबा महाकाल के मंदिर में विशेष पूजा से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदिर पहुंचकर ध्वज पूजन किया और भगवान महाकाल का अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की और पारंपरिक तलवारबाजी के करतब भी दिखाए। पूजा के बाद मुख्यमंत्री संतनगर की गेर में शामिल होने पहुंचे।  गेर में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री खुले ट्रक में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने लोगों पर फूल और गुलाल भी बरसाए। इस दौरान जब ढोल और होली गीत बजने लगे तो मुख्यमंत्री दोनों हाथ उठाकर थिरकते नजर आए। आसपास मौजूद लोगों ने भी उनके साथ जमकर नाचते हुए रंगपंचमी का उत्सव मनाया।  

height=548
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थकों के साथ होली खेली 

भोपाल और ग्वालियर में भी निकले जुलूस

भोपाल में भी इंदौर की तर्ज पर रंगपंचमी का बड़ा जुलूस निकाला गया। ढोल-ताशे, बैंड और रंग-गुलाल के साथ लोग सुभाष चौक से जुमेराती गेट तक नाचते-गाते पहुंचे। वहीं ग्वालियर में बाबा अचलनाथ की शोभायात्रा निकाली गई और शहर के अलग-अलग इलाकों में रंगपंचमी का उत्सव मनाया गया।

संबंधित सामग्री

श्री महाकालेश्वर: उज्जैन का महाकाल मंदिर जहाँ काल स्वयं थमता है और साधक अपने भीतर के अकाल को पहचानता है

श्री महाकालेश्वर: उज्जैन का महाकाल मंदिर जहाँ काल स्वयं थमता है और साधक अपने भीतर के अकाल को पहचानता है

उज्जैन के महाकाल मंदिर को केवल आस्था नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। श्रद्धा और साधना के माध्यम से यहां साधक के जीवन में गहरा परिवर्तन संभव बताया जाता है।

Apr 26, 2026
रंगों में डूबा इंदौर, फिर 34 मिनट में चमक गई सड़कें; रंगपंचमी की गेर के बाद स्वच्छता की नई मिसाल

रंगों में डूबा इंदौर, फिर 34 मिनट में चमक गई सड़कें; रंगपंचमी की गेर के बाद स्वच्छता की नई मिसाल

इंदौर में रंगपंचमी की ऐतिहासिक गेर के बाद नगर निगम ने सिर्फ 34 मिनट में पूरा राजवाड़ा और गेर मार्ग साफ कर दिया। हजारों टन गुलाल और लाखों लोगों की भीड़ के बावजूद शहर ने फिर स्वच्छता की मिसाल पेश की।

Mar 08, 2026
इंदौर की रंगपंचमी गेर में हुंडदंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, राजवाड़ा में पहली बार अस्थायी जेल भी

इंदौर की रंगपंचमी गेर में हुंडदंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, राजवाड़ा में पहली बार अस्थायी जेल भी

इंदौर में रंगपंचमी की पारंपरिक गेर को लेकर पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। राजवाड़ा में अस्थायी जेल, ड्रोन और 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, पूरे मार्ग को छह सेक्टर में बांटा गया है।

Mar 07, 2026
उज्जैन में महाकाल की हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराजगी

उज्जैन में महाकाल की हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराजगी

उज्जैन के महाकाल मंदिर में संध्या और शयन आरती अब 250 रुपए पास से। फैसले पर श्रद्धालुओं का विरोध, मंत्री भी नाराज।

Mar 02, 2026
उज्जैन महाकालेश्वर में शिव नवरात्रि की शुरूआत, 10 दिन तक चलेगा महोत्सव

उज्जैन महाकालेश्वर में शिव नवरात्रि की शुरूआत, 10 दिन तक चलेगा महोत्सव

आज से शिव नवरात्रि शुरू, 10 दिन तक बाबा का अलग-अलग रूप में श्रृंगार होगा।

Feb 06, 2026