Mathura News

Mathura News: जलभराव की मार, जान जोखिम डालकर स्कूल पहुंच रहे मासूम बच्चे

मथुरा के विकासखंड फरह के गांव नगला राधा में बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव की गलियां और स्कूल जाने वाले रास्ते जलभराव की चपेट में हैं। हालात यह हैं कि नौनिहालों को रोजाना गंदे पानी

By : विकास जैन
Mathura News: जलभराव की मार, जान जोखिम डालकर स्कूल पहुंच रहे मासूम बच्चे

Mathura News: जलभराव की मार, जान जोखिम डालकर स्कूल पहुंच रहे मासूम बच्चे

श्री ओम, मथुरा: मथुरा के विकासखंड फरह के गांव नगला राधा में बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव की गलियां और स्कूल जाने वाले रास्ते जलभराव की चपेट में हैं। हालात यह हैं कि नौनिहालों को रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। सवाल यह है कि जिस स्वच्छ भारत अभियान की बात लगातार की जाती है, उसकी तस्वीर नगला राधा में इतनी बदहाल क्यों नजर आ रही है?

बना हादसे का खतरा

तस्वीरें विकासखंड फरह के गांव नगला राधा की हैं। बारिश के बाद गांव की गलियां और रास्ते पानी से लबालब हैं। कई जगह रास्ते तालाब में तब्दील हो चुके हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे मजबूरी में जलभराव वाले रास्ते से होकर स्कूल पहुंच रहे हैं। पानी की गहराई और फिसलन के बीच हर कदम पर हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या नई नहीं है। बारिश के मौसम में हर साल गांव के लोगों को इसी परेशानी से जूझना पड़ता है। बावजूद इसके स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। एक तरफ सरकार गांवों में स्वच्छता और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के दावे करती है, तो दूसरी तरफ नगला राधा में बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए जलभराव से जूझना पड़ रहा है।

नही हैं जलनिकासी की व्यवस्था

ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक रास्तों पर जमा रहता है। गंदे पानी के बीच से गुजरने के कारण बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। फिसलकर चोट लगने और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से अभिभावक भी चिंतित हैं। वही अन्य अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को रोज इसी पानी से होकर स्कूल भेजना पड़ता है। कई दिनों से रास्ता पानी में डूबा हुआ है। प्रशासन से मांग है कि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए।

सवाल बच्चों की सुरक्षा का

नगला राधा की इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह जलभराव ने ग्रामीणों की राह मुश्किल कर दी है। सबसे बड़ा सवाल बच्चों की सुरक्षा का है, जिन्हें रोजाना इसी पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और स्कूल जाने वाले रास्ते को सुरक्षित बनाने की मांग की है। अब जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लें और इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।

संबंधित सामग्री

Rasik Dulari Sharan Commits Sicide: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य ने की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या!

Rasik Dulari Sharan Commits Sicide: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य ने की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या!

मथुरा जिले के वृंदावन स्थित वाराह घाट इलाके में संत प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट केली कुंज से जुड़ी गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में एक दुखद घटना सामने आई है।

Sep 26, 2026
Sitapur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने निगल ली जिम ट्रेनर की जिंदगी, सड़क पर तड़पता रहा, चालक फरार

Sitapur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने निगल ली जिम ट्रेनर की जिंदगी, सड़क पर तड़पता रहा, चालक फरार

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां उजाड़ गया। सदरपुर से जिम में प्रशिक्षण देकर लौट रहे 34 वर्षीय जिम ट्रेनर रणजीत सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Aug 07, 2026
बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरा 9 घायल बंदर के कूदने की आशंका

बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरा 9 घायल बंदर के कूदने की आशंका

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से 9 लोग घायल हो गए। प्रशासन ने आसपास के पुराने भवनों की जांच शुरू कर दी है।

Jun 09, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने गोवर्धन की परिक्रमा की: 21 किमी सफर गोल्फ कार्ट से पूरा, गिरिराज जी की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति मुर्मू ने गोवर्धन की परिक्रमा की: 21 किमी सफर गोल्फ कार्ट से पूरा, गिरिराज जी की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। 21 किमी की परिक्रमा गोल्फ कार्ट और पैदल पूरी की, गिरिराज जी की पूजा-अर्चना भी की।

Mar 21, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान भक्ति और सादगी का संगम देखने को मिला। दौरे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

Mar 20, 2026