Karera Excise Action: Toxic OP Seized

Shivpuri Illicit Liquor: करैरा में तीसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई, 400 लीटर जहरीली OP और 2500 किलो लहान नष्ट

सागर शराब कांड के बाद करैरा में प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। तीसरे दिन 400 लीटर जहरीली OP, 2500 किलो लहान और अवैध लकड़ी जब्त की गई।

By : संजय चतुर्वेदी
Shivpuri Illicit Liquor: करैरा में तीसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई, 400 लीटर जहरीली OP और 2500 किलो लहान नष्ट

Shivpuri Excise Seized toxic OP

शिवपुरी। सागर में जहरीली शराब से हुयी मौतों के मद्देनजर शिवपुरी में इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी अनुपम शर्मा जी के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज ने जिला आबकारी विभाग एवं प्रशासन के साथ 8 सितंबर 2026 को लगातार तीसरे दिन वृत्त करैरा में बड़ी कार्रवाई की।

इस दौरान करेरा कंजर डेरे पर दबिश दे कर jcb से खुदवा कर जमीन के अंदर गाड़ कर रखी गई 02 ड्रम में 400 लीटर  शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली जहरीली OP ज़ब्त कर 2500 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट किया. मौके से शराब की भट्टी में प्रयोग के लिए रखी 03 ट्रॉली अवैध लकड़ी ज़ब्त  की  गई एवं 10 पक्की भट्टियां  और लहान गलाने के लिए बनाई गई पक्की टंकियां jcb से नष्ट कारवाई गईं तथा शराब बनाने का समान ज़ब्त किया गया. कुल ज़ब्त सामग्री की बाजार कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये है। इसी अभियान में तीनों दिनों में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि आम जनता से मिल रही शिकायतों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।  उक्त संपूर्ण कार्रवाई में अनुपम शर्मा अनुविभागीय दंडाधिकारी करेरा आबकारी वृत्त प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, उपनिरीक्षक बृजराज शर्मा,आरक्षक अनिल यादव  एवं नगर सैनिक दिलीप और ऋतु का सराहनीय योगदान रहा।

जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले में अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026