वाटर प्रोजेक्शन और लेजर शो के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स का आगाज, CM मोहन ने किया उद्घाटन

वाटर प्रोजेक्शन और लेजर शो के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स का आगाज, CM मोहन ने किया उद्घाटन

भोपाल के बोट क्लब पर वाटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और आतिशबाजी के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ किया गया।

By : स्वदेश डेस्क
वाटर प्रोजेक्शन और लेजर शो के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स का आगाज, CM मोहन ने किया उद्घाटन

भोपालः प्रदेश के सबसे बड़े खेल आयोजन खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य आगाज बोट क्लब पर मंगलवार के दिन हुई। उद्घाटन समारोह के दौरान वाटर प्रोजेक्शन के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें बनाई गईं, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम डॉ मोहन यादव ने की। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोहन यादव और मंत्री विश्वास सांरग मौजूद रहे।




 


दोनों मुख्य अथितियों ने रंगबिरंगी रोशनी के बीच यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। गेम्स की मशाल सीएम डॉ यादव को सौंपी गई। इस अवसर पर सीएम ने ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाडिय़ों को 25-25 लाख रुपए का चेक दिए।



इस मौके पर गायिका शेफाली अल्वारेस और गायक दिव्या कुमार ने प्रस्तुति दी। बता दें कि खेलो एमपी यूथ गेम्स देश में पहली बार खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के संयुक्त समन्वय से आयोजित किए जा गए हैं। इस मौके पर भोपाल के तालाबों की भव्यता को सजीव रूप में सजाया गया है।




शामिल होंगे 1.50 लाख खिलाड़ी

इस अवसर पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का थीम सॉन्ग की प्रस्तुति दी गई। चार चरणों में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश से 1.50 लाख खिलाड़ी शामिल होंगे। ये प्रतियोगिताएं 31 जनवरी तक चलेंगी। आयोजन चार चरणों विकासखंड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को आगे राज्य टीम चयन में प्राथमिकता मिलेगी।



संबंधित सामग्री

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रखा कदम, टीम इंडिया में डेब्यू

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रखा कदम, टीम इंडिया में डेब्यू

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में डेब्यू कर इतिहास रचा। संघर्ष और मेहनत से टीम इंडिया तक पहुंचकर बेटियों के लिए बनी प्रेरणा।

Apr 22, 2026
भुवनेश्वर में MP के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनः सेरेब्रल पाल्सी से जंग, ट्रैक पर अर्पित की जीत

भुवनेश्वर में MP के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनः सेरेब्रल पाल्सी से जंग, ट्रैक पर अर्पित की जीत

भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्पित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने पदक जीते।

Mar 24, 2026