मुंडन, जनेऊ और फिर हवन... 'लव जिहाद' के शिकार होकर गौतम से अमन खान बने युवक की घर वापसी, भोपाल

मुंडन, जनेऊ और फिर हवन... 'लव जिहाद' के शिकार होकर गौतम से अमन खान बने युवक की घर वापसी, भोपाल का पहला मामला

Bhopal Youth Ghar Wapsi: मंत्री विश्वास सारंग की मदद के युवक की घर वापसी हुई है। गुफा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार बाद अमन खान की घर वापसी कराकर फिर से शुभम गोस्वामी नाम दिया गया है। भोपाल का पहला अनोखा मामला है।

By : स्वदेश डेस्क
मुंडन, जनेऊ और फिर हवन... 'लव जिहाद' के शिकार होकर गौतम से अमन खान बने युवक की घर वापसी, भोपाल का पहला मामला

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में एक युवक की फिर से हिंदू धर्म में वापसी का अनोखा मामला सामने आया है। लव जिहाद के शिकार युवक की वैदिक रीति-रिवाजों के जरिए घर वापसी की है। मुस्लिम युवती से प्यार के बाद दबाव में आकर कथित रूप से इस्लाम स्वीकार कर अमन खान बने युवक की घर वापसी के बाद फिर से पुराना नाम शुभम गोस्वामी दिया गया है।

दरअसल, भोपाल में इस तरह का पहला मामला है जब युवक की इस तरह घर वापसी हुई हो। इस प्रक्रिया में मंत्री विश्वास सारंग की खास भूमिका रही। भोपाल के गुफा मंदिर में एक धार्मिक समारोह के जरिए सनातन धर्म में वापसी कराते हुए युवक को शुभम गोस्वामी नाम दिया गया।

शुद्धि और प्रायश्चित के बाद घर वापसी

अमन खान को घर वापसी से पहले शुद्धि और प्रायश्चित की प्रक्रिया से गुजारा गया। इसके लिए सबसे पहले युवक का मुंडन किया गया। इसके बाद स्नान करवाया गया। फिर मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी और ब्राह्मणों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि में आहुति दिलवाई गई। इसके बाद भोग प्रसाद के बाद अनुष्ठान संपन्न हुआ। युवक के सनातन धर्म अपनाने के बाद एमपी कैबिनेट के मंत्री विश्वास सारंग युवक को लेकर हनु्मान मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कराए।

दबाव में आकर किया था धर्म परिवर्तन

युवक ने मंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंच कर सनातन धर्म में वापसी की इच्छा जताई थी। इस दौरान उसने बताया था कि एक मुस्लिम युवती से प्रेम होने के बाद लड़की और उसके घरवालों ने शादी के लिए मुस्लिम बनने का दबाव बनाया। उसने दबाव और डर में आकर तीन साल तक मुस्लिम बनकर भी रहा।

मंत्री के पासपहुंचा था मदद मांगने

युवक ने बताया कि जब वह पूरी तरह मुस्लिम बनने से मना किया तो उसके घरवालों ने रेप का झूठा केस करके जेल भिजवा दिया। इसके बाद जब वह जेल से लौटा तो उसे एक जमात में भेजा गया। यहां इस्लामिक रीति-रिवाज सिखाए गए। जमात में उसे नमाज पढ़ना सिखाया गया। युवक की वापसी पर घरवालों को मारने और उनसे रिश्ता खत्म करने की धमकी देते थे। इतना करने के बाद भी युवती ने शादी नहीं की और जमात में जाने का कहती रही। तब परेशान होकर युवक मंत्री के पास पहुंचा था।

उन्होंने युवक की मदद करते हुए युवक के मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद लव जिहाद कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अब तीन लोगों को जले भेजा गया है। वहीं, मंत्री ने कहा कि आज युवक की घर वापसी कराई गई है।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

Nov 01, 2026
नासिक TCS कन्वर्जन केस: निदा खान को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत ठुकराई

नासिक TCS कन्वर्जन केस: निदा खान को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत ठुकराई

नासिक TCS कन्वर्जन मामले में आरोपी निदा खान को अदालत से राहत नहीं मिली। अग्रिम जमानत याचिका खारिज, जानिए क्या हैं आरोप और आगे क्या हो सकता है।

May 02, 2026