MP CM Mohan Yadav Jaipur Investor Meet Today

जयपुर में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, निवेश पर होगा फोकस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर में उद्योगपतियों से मुलाकात कर राज्य की निवेश नीतियों, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक अवसरों को प्रस्तुत करेंगे।

By : स्वदेश डेस्क
जयपुर में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, निवेश पर होगा फोकस

मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मार्च को जयपुर में उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। आईटीसी राजपूताना में आयोजित इस इंटरैक्टिव सेशन के माध्यम से राज्य सरकार निवेशकों के सामने अपनी औद्योगिक नीतियों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और अनुकूल वातावरण को मजबूती से प्रस्तुत करेगी।

नीतियों और सुविधाओं पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की नई औद्योगिक नीति, विभिन्न सेक्टरों के लिए प्रोत्साहन, विकसित औद्योगिक क्षेत्रों की उपलब्धता और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बेहतर लॉजिस्टिक नेटवर्क, स्किल डेवलपमेंट सिस्टम और त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया जाएगा।

सीधे संवाद की पहल

मुख्यमंत्री इस दौरान निवेशकों से सीधे संवाद कर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को जानेंगे। वे राज्य में निवेश के लिए स्थिर नीति वातावरण और समयबद्ध निर्णय प्रणाली को प्रमुख विशेषता के रूप में प्रस्तुत करेंगे। वे उद्योग जगत के साथ सीधे संवाद में सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए बताएंगे कि प्रदेश निवेश के लिए स्थिर नीति वातावरण, पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध निर्णय व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। वे निवेश को रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार से जोड़ने की राज्य की प्रतिबद्धता को भी सामने रखेंगे।

परियोजनाओं पर व्यक्तिगत चर्चा

सेशन के दौरान चुनिंदा उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी आयोजित होंगी, जिनमें प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह निवेश संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय उद्योग जगत से जोड़ते हुए निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

संबंधित सामग्री

बुंदेलखंड पैकेज: सागर जिले में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार

बुंदेलखंड पैकेज: सागर जिले में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार

बुंदेलखंड पैकेज से सागर में 24,240 करोड़ निवेश, 29,100 रोजगार, 42 उद्योग और 608 हेक्टेयर भूमि पर विकास की तैयारी।

Dec 09, 2025