MP Weather Pink Chill At Night Amarkantak 13C

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

मध्यप्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप और गर्मी रहेगी, जबकि रात में गुलाबी ठंड बढ़ेगी। अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री पर पहुंच गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

madhya pradesh Weather updates

भोपाल। प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में बारिश या आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। सभी जिलों में मौसम साफ और दिन में धूप रहेगी, लेकिन कुछ जिलों में रात में ठंडक हो सकती है। बीते 24 घंटे में भोपाल में अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान करीब 15.6 रहा, वही अमरकंटक अनूपपुर में रात में सबसे ज्यादा ठंडक रही। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार कटनी में न्यूनतम तापमान 13.1, दमोह में 14, इंदौर में 13.0, खजुराहो में 17.5, पचमढ़ी 14.0 तथा रीवा, उमरिया और नीमच में करीब 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वही महानगरों में भोपाल में रात को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

फिलहाल दिन में कई शहरों में गर्मी बनी हुई है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में पारा 33.2 डिग्री, जबकि इंदौर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। 

धार और इंदौर में बारिश दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान धार में 4.2 मिलीमीटर और इंदौर में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। लोगों को सुबह और देर रात हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। 

10 साल से अक्टूबर में बारिश, गर्मी 

मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि प्रदेश से इस माह के पहले सप्ताह में ही मानसून लौट चुका है। हालांकि सिस्टम सक्रिय होने से प्रदेश में कही- कही हल्की बारिश का दौर चल रहा है। फिलहाल अगले तीन- चार दिनों तक अब बारिश का संकेत नहीं है। बीते 10 सालों में अक्टूबर में बारिश, दिन में गर्मी और रात में ठंड एक साथ होती है। इस बार भी रात में हल्की ठंड शुरू हो चुकी है, जोकि धीरे-धीरे नवंबर के पहले सप्ताह तक बढ़ सकती है। 

भोपाल में अक्टूबर का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 साल में तापमान 32 डिग्री के पार ही रहा। साल 2017 में 36.4 डिग्री तक पहुंच चुका है। 2012 में पारा रिकॉर्ड 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री 12 अक्टूबर 2012 को रहा था। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026