मप्र बनेगा इंडस्ट्री का पावरहाउस: फेड एक्सपो का सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

मप्र बनेगा इंडस्ट्री का पावरहाउस: फेड एक्सपो का सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

By : Swadesh Bhopal
मप्र बनेगा इंडस्ट्री का पावरहाउस: फेड एक्सपो का सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए पसंदीदा राज्य बन रहा है। फेड एक्सपो जैसे आयोजन स्थानीय उद्योगों, स्टार्ट-अप्स और निवेशकों को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने, एमएसएमई सेक्टर को अधिकतम सुविधाएँ देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

तीन दिवसीय फेड एक्सपो-2025 का शुभारंभ

डॉ. यादव ने गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रदर्शनी हॉल में फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फेड एक्सपो–2025 का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। यह एक्सपो 23 नवंबर तक चलेगा। इसमें देश–विदेश से उद्योग और एक्सपोर्ट सेक्टर से जुड़े उद्यमियों, निवेशकों और संस्थानों ने भागीदारी की है। रूस, ओमान और ताइवान से आए प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए हैं।

औद्योगिक निवेश के लिए बड़ा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रहा है। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 5000 एकड़ भूमि उद्योगपतियों और निवेशकों को आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि जीआईएस और रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों पर ठोस कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से 6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली औद्योगिक इकाइयों के सामूहिक भूमिपूजन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री को आमंत्रित किया गया है।

हैदराबाद में डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से संवाद किया

हैदराबाद। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को द लीला, हैदराबाद में आयोजित मध्यप्रदेश के उच्च स्तरीय संवाद सत्र में उद्योगपतियों से प्रत्यक्ष संवाद किया। सत्र में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों, नीतिगत सुधारों और निवेश–अनुकूल माहौल की जानकारी निवेशकों के साथ साझा की गई। डॉ. यादव ने उद्योग प्रतिनिधियों को प्रदेश में विकसित औद्योगिक पार्कों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम प्रोत्साहन, जुड़ाव और निवेश प्रक्रियाओं की सहजता से अवगत कराया। सत्र में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया गया। उद्योगपतियों ने प्रदेश के विकसित औद्योगिक क्षेत्रों, आधुनिक अवसंरचना और विभिन्न सेक्टरों की वास्तविक संभावनाओं को समझा।

विदेशी सहयोग और ट्विन–सिटी पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और रूस सदियों से मजबूत मित्र रहे हैं। दोनों देशों के बीच औद्योगिक, ऑटोमोबाइल, कृषि और अधोसंरचना सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भोपाल को रूस के सांस्कृतिक शहर स्मोलेन्स्क के साथ ट्विन सिटी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। उन्होंने विदेशी प्रतिनिधियों को आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश की यात्रा में सहभागी बनने का आमंत्रण दिया।

ईपिक प्रोजेक्ट का विमोचन

मुख्यमंत्री ने ईपिक प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया, जिसके माध्यम से स्व–सहायता समूह, शैक्षणिक संस्थान, ग्राम पंचायतें तथा शासकीय कार्यालय एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ दिए जाएंगे। प्रदेश में 1000 इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्ट-अप्स को आवश्यक संसाधन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026
Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026