Rahli Chandpur news

Rahli Chandpur News : रहली के चांदपुर में बड़ा हादसा, कुएं में डूबने से युवक की मौत

रहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चांदपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। 

By : विकास जैन
Rahli Chandpur News : रहली के चांदपुर में बड़ा हादसा, कुएं में डूबने से युवक की मौत

Rahli Chandpur News : रहली के चांदपुर में बड़ा हादसा, कुएं में डूबने से युवक की मौत

संजय पांडे,सागर: रहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चांदपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। 

सुबह खेत गया था युवक

​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चांदपुर निवासी दीपक कुर्मी (21 वर्ष), पिता हरिकांत कुर्मी, रोज की तरह आज सुबह करीब 8 बजे अपने खेत पर गया हुआ था। इसके कुछ समय बाद ही परिजनों और ग्रामीणों को सूचना मिली कि दीपक खेत में बने कुएं में गिर गया है। कुएं में युवक के गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जब तक लोगों ने दीपक को देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा तुरंत मामले की सूचना रहली पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, निकाला शव

​सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। युवक कुएं में कैसे गिरा और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। रहली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।