अगले 2 महीने के भीतर भाजपा संगठन में होंगे कई बड़े फैसले

अगले 2 महीने के भीतर भाजपा संगठन में होंगे कई बड़े फैसले

By : Swadesh Bhopal
अगले 2 महीने के भीतर भाजपा संगठन में होंगे कई बड़े फैसले

प्रदेश समितियां, मोर्चों की कार्यकारिणी समेत प्रकोष्ठ भी बनेंगे

प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा में अगले दो महीने के भीतर संगठनात्मक स्तर पर कई अहम फैसले होने जा रहे हैं। इनमें प्रदेश स्तरीय समितियों के गठन से लेकर मोर्चों की कार्यकारिणी, मंडल एवं बूथ स्तर तक नई समितियों का गठन किया जाएगा। संगठन से जुड़े फैसलों को त्वरित गति से अमल में लाने के लिए प्रदेश स्तर पर बैठकों में निर्णय लिया जा चुका है। खास बात यह है कि भाजपा एक बार फिर प्रकोष्ठों का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति भी करेगी।

प्रदेश में फिलहाल कोई चुनाव नहीं है। ऐसे में भाजपा संगठनात्मक विस्तार पर फोकस कर रही है। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके बाद मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, संभाग एवं जिला प्रभारियों की नियुक्ति इसी क्रम का हिस्सा रही है। पार्टी के एक प्रदेश पदाधिकारी ने बताया कि संगठनात्मक नियुक्तियों से जुड़े सभी फैसले अगले कुछ महीनों के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।

मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा कभी भी

मप्र भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अल्पसंख्यक मोर्चा को छोड़कर लगभग सभी मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। इनमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सहित अन्य मोर्चे शामिल हैं। इन मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा इसी महीने होने की संभावना है। इसको लेकर दो दिन पहले प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है।

मार्च तक सभी जिले और मंडल

पार्टी नेताओं के अनुसार भाजपा संगठन के अधिकांश जिलों की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। जो जिले शेष हैं, वहां भी जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। साथ ही मंडल स्तर की कार्यकारिणी भी मार्च तक घोषित की जाएगी। बूथ स्तर पर भी संगठन के विस्तार की तैयारी है। पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि अभी प्रदेश स्तर पर संगठन से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियां तय की जानी हैं, इसके बाद पूरी प्रक्रिया में और तेजी आएगी।

संगठन पदाधिकारियों को निगम-मंडलों में नियुक्ति नहीं

मप्र भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि निगम-मंडल, प्राधिकरण और अन्य सरकारी उपक्रमों में नियुक्तियों का फैसला मुख्यमंत्री के अधीन होता है। पार्टी के जो नेता या कार्यकर्ता संगठनात्मक पदों पर हैं, उनमें से बहुत कम को ही विशेष परिस्थितियों में निगम-मंडल या प्राधिकरणों में जगह दी जाएगी। अधिकांश नियुक्तियां ऐसे नेताओं को मिलेंगी, जो संगठन के पदाधिकारी नहीं हैं।बताया गया कि इस विषय पर प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के समय ही शीर्ष स्तर पर चर्चा हो चुकी थी। निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर भी जल्द फैसला होने की संभावना है। इस संबंध में पहले मंथन हो चुका है और अब एक बार फिर विचार-विमर्श का दौर जारी है।

संबंधित सामग्री

MP Bjp Niyuktiya: मध्यप्रदेश बीजेपी में फिर बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

MP Bjp Niyuktiya: मध्यप्रदेश बीजेपी में फिर बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रकोष्ठों में नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने चिकित्सा प्रकोष्ठ में नियुक्ति की है। इसके अलावा बीजेपी ने...

Oct 13, 2026
MP Bjp Niyukti: MP भाजपा में बड़ा फेरबदल, इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

MP Bjp Niyukti: MP भाजपा में बड़ा फेरबदल, इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश भाजपा में बीते करीब दो महीनों से संगठन में नियुक्तियों का दौर जारी है। हाल ही में प्रदेश भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सतना...

Aug 08, 2026
Datia Bjp Politics: दतिया का अगला भाजपा जिलाध्यक्ष कौन? चर्चा में ये नाम

Datia Bjp Politics: दतिया का अगला भाजपा जिलाध्यक्ष कौन? चर्चा में ये नाम

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा में भाजपा की हार के बाद बड़ा भूचाल देखने को मिला। बीजेपी ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे दतिया जिला संगठन को भंग कर दिया।

Aug 07, 2026
हितानंद शर्मा की संघ में वापसी, मध्य क्षेत्र के सहबौद्धिक प्रमुख बनाए

हितानंद शर्मा की संघ में वापसी, मध्य क्षेत्र के सहबौद्धिक प्रमुख बनाए

MP भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी कर मध्य क्षेत्र के सहबौद्धिक प्रमुख बनाए गए।

Jan 31, 2026