MP Midday Meal New Menu

MP Midday Meal New Menu: मध्यप्रदेश में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू, अब मिलेंगे ये व्यंजन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन के मेन्यू में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

By : विकास जैन
MP Midday Meal New Menu: मध्यप्रदेश में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू, अब मिलेंगे ये व्यंजन

MP Midday Meal New Menu: मध्यप्रदेश में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू, अब मिलेंगे ये व्यंजन

MP Midday Meal New Menu: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन के मेन्यू में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब बच्चों को रोजाना एक जैसा भोजन करने के बजाय सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद मिल सकेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी नई भोजन सूची में पोषण स्तर, स्थानीय खानपान, पकाने की विधि और स्वच्छता से जुड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं।

अंचल के स्वाद से जुड़ेंगे बच्चे

मालवा: भुट्टे का कीस, दाल-बाफला, सेव-टमाटर की सब्जी और गेहूं की थूली।

निमाड़: दाल-पानिया और मक्का-ज्वार की भाकरी।

विंध्य और महाकौशल: इंद्रहर, फुलौरी की कढ़ी, महेरी और कोदो-कुटकी के व्यंजन।

बुंदेलखंड: बेसन के चीले और महेरी।

ग्वालियर-चंबल: बाजरे की राबड़ी और बेड़ई।

भोपाल-नर्मदापुरम: दाल-बाफला, पंचमेल दाल और लापसी।

जनजातीय बहुल क्षेत्र: महुआ-अलसी के लड्डू और कोदो-कुटकी की खीर व खिचड़ी।

हरी और गुलाबी चपाती

बच्चों में एनीमिया से बचाव के लिए आटे में पौष्टिक तत्व मिलाने पर जोर दिया गया है। पालक, मेथी, बथुआ या सहजन की पत्तियां मिलाकर 'हरी चपाती' और गाजर मिलाकर 'गुलाबी चपाती' बनाई जाएगी। साथ ही मुनगा की पत्तियों को छाया में सुखाकर तैयार पाउडर को आटे, दाल और खिचड़ी में मिलाने की व्यवस्था रहेगी।

महंगाई और मौसमी अनुसार विकल्प

बाजार दरों में उतार-चढ़ाव के बीच पोषण बनाए रखने के लिए विकल्प भी तय किए गए हैं। तुअर दाल या काबुली चना महंगा होने पर सेम/बल्लर, बरबटी, हरा चना, मूंग दाल और सोया बड़ी जैसे विकल्प इस्तेमाल किए जा सकेंगे। वहीं दही न मिलने पर कढ़ी में कबीट, आम या इमली की खटाई और खीर के स्थान पर गुड़ से बना मीठा दलिया दिया जा सकेगा।

हरी सब्जियां, मौसमी फल और रेसिपी बुक

नई गाइडलाइन के अनुसार, वर्षा ऋतु में संक्रमण के खतरे को देखते हुए उस अवधि को छोड़कर सालभर सप्ताह में कम से कम दो दिन हरी पत्तेदार सब्जियां और सप्ताह में एक दिन अमरूद, केला, पपीता, आंवला, बेर, सीताफल, जामुन या आम जैसे मौसमी फल दिए जाएंगे। इसके लिए पोषण वाटिका, उद्यानिकी विभाग और स्थानीय समुदाय का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा सभी स्कूलों के लिए एक रेसिपी बुक तैयार की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावकों और बच्चों का फीडबैक भी लिया जाएगा। 
 

संबंधित सामग्री

MP PWD Promotion: मध्यप्रदेश में 45 इंजीनियरों का प्रमोशन और नई पोस्टिंग, सूची जारी

MP PWD Promotion: मध्यप्रदेश में 45 इंजीनियरों का प्रमोशन और नई पोस्टिंग, सूची जारी

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग के 45 सहायक यंत्रियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए कार्यपालन यंत्री के...

Nov 26, 2026
Bank Strike: देशभर में बैंक हड़ताल! पहले निपटा लें जरूरी काम

Bank Strike: देशभर में बैंक हड़ताल! पहले निपटा लें जरूरी काम

यदि आपको आगामी दिनों में बैंक में कोई जरूरी कार्य निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए है। आगामी 3 दिसंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी...

Nov 26, 2026
MP Outsourced Employees: मध्यप्रदेश आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं हटाएगी मोहन सरकार, बड़ा फैसला

MP Outsourced Employees: मध्यप्रदेश आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं हटाएगी मोहन सरकार, बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने को लेकर चल रही अटकलों और असमंजस के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Nov 25, 2026
Liquor Shop Health Checkup: MP में शराब दुकानों के बाहर हो रहा शराबियों का हेल्थ चेकअप

Liquor Shop Health Checkup: MP में शराब दुकानों के बाहर हो रहा शराबियों का हेल्थ चेकअप

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीते दिनों जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है।

Nov 24, 2026
Ramesh Chandra Sharma: मोहन सरकार में इनको मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा! आदेश जारी

Ramesh Chandra Sharma: मोहन सरकार में इनको मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा! आदेश जारी

मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार में एक और मंत्री की नियुक्ति की गई है।

Nov 24, 2026