एमपी में पहली बार 2500000 रुपए का बिजली सरचार्ज माफ, उपभोक्ताओं को इस योजना का मिला लाभ

एमपी में पहली बार 2500000 रुपए का बिजली सरचार्ज माफ, उपभोक्ताओं को इस योजना का मिला लाभ

Bijli Surcharge Waived: मध्य प्रदेश में मोहन सरकार की चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं में एक योजना से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। शिवपुरी और मुरैना में 25 लाख रुपए का बकाया बिजली सरचार्ज माफ किया है।

By : Swadesh Bhopal
एमपी में पहली बार 2500000 रुपए का बिजली सरचार्ज माफ, उपभोक्ताओं को इस योजना का मिला लाभ

भोपालः मध्य प्रदेश शासन की समाधान योजना के तहत प्रदेश वासियों को बड़ी राहत मिली है। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इतिहास में पहली बार दो उपभोक्ताओं का लाखों का बकाया बिल सरचार्ज माफ किया है। ये उपभोक्ता शिवपुरी के रोहन रघुवंशी और मुरैना के सुरेश मावई है। जब ये दोनों बिल जमा करने बिजली आफिस गए, तो सरचार्ज माफ होने की जानकारी मिली। इतना सुनकर वह अचरज में पड़ गए। कंपनी ने समाधान योजना के तहत रोहन का 04 लाख 92 हजार 902 रुपए और सुरेश का 20 लाख 61 हजार रुपए का सरचार्ज माफ कर दिया गया।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि रोहन का कुल बकाया बिल 17 लाख 31 हजार 904 रुपए और सुरेश का 25 लाख 59 हजार रुपए से अधिक का था। दोनों उपभोक्ताओं ने इसका फायदा लेकर तत्काल बकाया बिल जमा किया और समाधान योजना का लाभ उठाया। दोनों अब वह बेहद खुश हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।

योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ

ऐसे अनेक बकायादार उपभोक्ता हैं, जिन्होंने समाधान योजना का लाभ लिया और फायदा उठाया है। इस योजना में अब तक 01 लाख 25 हजार 560 बकायादार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। इस तरह मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 148 करोड़ 97 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है। वहीं, जबकि 81 करोड़ 91 लाख का सरचार्ज माफ किया है।

इस पेमेंट में मिल रहा योजना का लाभ

एमपी बिजली वितरण कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर क्षितिज सिंघल ने बताया कि समाधान योजना के प्रथम चरण में ही एकमुश्त भुगतान कर इस योजना में शामिल होकर सरचार्ज में अधिकतम छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना उन बकायादारों के लिए वरदान बनी है, जो सरचार्ज के कारण मूलधन राशि जमा नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें योजना के प्रथम चरण में सरचार्ज में 60 से लेकर 100 प्रतिशत तक छूट के साथ एकमुश्त अथवा किस्तों में भुगतान करने का विकल्प मिल रहा है।

संबंधित सामग्री

Union Budget 2026: MP के CM से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और विपक्ष की बड़ी प्रतिक्रियाएं

Union Budget 2026: MP के CM से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और विपक्ष की बड़ी प्रतिक्रियाएं

बजट 2026 पर एमपी के सीएम मोहन यादव, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, केंद्रीय मंत्री शिवराज और सिंधिया की प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा।

Feb 01, 2026
CM मोहन यादव ने स्वदेश डिजिटल स्टूडियो का किया शुभारंभ, RSS के एक स्वयंसेवक के रूप में बताए अपने अनुभव

CM मोहन यादव ने स्वदेश डिजिटल स्टूडियो का किया शुभारंभ, RSS के एक स्वयंसेवक के रूप में बताए अपने अनुभव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दैनिक स्वदेश ऑफिस में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का शुभारंभ किया।

Jan 17, 2026
MP बिजली विभाग का सख्त एक्शन, बकायादारों के पब्लिक किए नाम, उपभोक्ताओं को लगेगा झटका

MP बिजली विभाग का सख्त एक्शन, बकायादारों के पब्लिक किए नाम, उपभोक्ताओं को लगेगा झटका

मध्यप्रदेश बिजली वितरण कंपनी ने भोपाल समेत 16 जिलों में बड़े बिजली बकायादारों के नाम और राशि सार्वजनिक की है। साथ ही नई तैयारी से झटका लगेगा।

Jan 13, 2026
मुलताई का नाम होगा ‘मूलतापी’, CM मोहन ने बैतूल में की बड़ी घोषणा

मुलताई का नाम होगा ‘मूलतापी’, CM मोहन ने बैतूल में की बड़ी घोषणा

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने बैतूल की जनता को संबोधित करते हुए मुलताई के नाम बदलने की घोषणा की है। अब मुलताई को मूलतापी के नाम से जाना जाएगा।

Dec 23, 2025