मदरसे में प्रवेश के लिए रखी बेटी के ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ की अजीब शर्त

मदरसे में प्रवेश के लिए रखी बेटी के ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ की अजीब शर्त

मुरादाबाद के मदरसे ने 13 साल की बेटी का दाखिला वर्जिनिटी टेस्ट के बिना मना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By : Swadesh Digital
मदरसे में प्रवेश के लिए रखी बेटी के ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ की अजीब शर्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मदरसे पर अजीब और विवादास्पद आरोप सामने आया है। चंडीगढ़ निवासी मोहम्मद यूसुफ ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी का दाखिला लेने के लिए मदरसे ने ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ की शर्त रखी। जानकारी के अनुसार, यूसुफ की बेटी वर्तमान में जामिया अहसनुल बनात गर्ल्स कॉलेज (मदरसा) में 7वीं कक्षा की छात्रा थी। जब उन्होंने अपनी बेटी को 8वीं कक्षा में दाखिला दिलाने के लिए आवेदन किया, तो मदरसा प्रबंधन ने उनका सामना ऐसी अजीब मांग से कराया।

यूसुफ ने बताया कि मदरसे के अधिकारियों ने फोन पर उनके परिवार पर गलत व्यवहार के आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी का मेडिकल टेस्ट कराना अनिवार्य है। उन्होंने इसे न केवल झूठा, बल्कि अपमानजनक बताया। यूसुफ का कहना है कि यह मांग उनकी बेटी के मानसिक और शारीरिक अधिकारों का उल्लंघन है।

चरित्र हनन का आरोप, पुलिस में दी शिकायत

जब यूसुफ ने इस शर्त का विरोध किया, तो मदरसे के कर्मचारियों ने उन्हें टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) देने की धमकी दी और अभद्र व्यवहार किया। परिवार ने पुलिस को उस फॉर्म की भी प्रति सौंप दी है, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि “मेडिकल टेस्ट जरूरी है”।

गंभीरता से की जा रही जांच है एसपी

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए, सभी संबंधित दस्तावेज और साक्ष्यों को इकठ्ठा किया जा रहा है और मदरसा प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की शर्तें बालिकाओं के अधिकारों का सीधा उल्लंघन हैं और कानून के तहत यह शैक्षिक संस्थान की जिम्मेदारी के खिलाफ है। बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य के अधिकार संविधान द्वारा सुरक्षित हैं।  

संबंधित सामग्री

UP Samuhik Vivah Yojana: योगी सरकार में बेटियों का विवाह, मिले 1.16 लाख से अधिक आवेदन

UP Samuhik Vivah Yojana: योगी सरकार में बेटियों का विवाह, मिले 1.16 लाख से अधिक आवेदन

योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए सहायता उपलब्ध कराने की दिशा...

Oct 24, 2026
Varanasi Air Show: काशी के तट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सुखोई, राफेल और मिराज ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Varanasi Air Show: काशी के तट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सुखोई, राफेल और मिराज ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

काशी के आसमान में शनिवार को एक बार फिर भारतीय वायुसेना के साहस, कौशल और अदम्य पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिला।

Oct 24, 2026
Sweets Expiry Date: मिठाई खरीदने से पहले देख लें तारीख! 15 अक्टूबर से नया नियम लागू

Sweets Expiry Date: मिठाई खरीदने से पहले देख लें तारीख! 15 अक्टूबर से नया नियम लागू

उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से मिठाइयों पर यूज बाय डेट लिखना अनिवार्य होने की खबर है। जानें खुली और पैक्ड मिठाइयों पर नए नियम का क्या असर पड़ेगा।

Oct 13, 2026
UP IPS Transfer: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सर्जरी, 18 IPS का हुआ तबादला, देखें सूची

UP IPS Transfer: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सर्जरी, 18 IPS का हुआ तबादला, देखें सूची

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है।

Sep 22, 2026
World Physiotherapy Day: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेषज्ञों ने गिनाए उपचार के फायदे

World Physiotherapy Day: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेषज्ञों ने गिनाए उपचार के फायदे

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को बहराइच फिजियोथेरेपी एसोसिएशन की ओर से मोहल्ला गुदड़ी स्थित एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रियाजुल हक के आवास पर गोष्ठी आयोजित की गई।

Sep 08, 2026