MP CM Action Guna SP Removed

हवालाकांड पर CM का एक्शन: गुना SP हटे, सीधी कलेक्टर पर भी कार्रवाई

मध्यप्रदेश में हवालाकांड के बाद सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, गुना एसपी हटाए गए और सीधी कलेक्टर पर भी कार्रवाई के निर्देश।

हवालाकांड पर CM का एक्शन: गुना SP हटे, सीधी कलेक्टर पर भी कार्रवाई

CM Mohan Action on Officers

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही और शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार शाम बड़ा एक्शन लिया।  गुना एसपी और सीधी कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। दोनों पर एक साथ कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि सरकार अब मैदानी कामकाज को लेकर सख्त मूड में है।

सीएम ने साफ कहा कि अगर अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं, तो उन्हें फील्ड में रखने से बेहतर है हटाना।

गुना हवालाकांड में SP हटाए गए

दरअसल, गुना में सामने आए हवालाकांड के बाद पुलिस एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। मामला करीब 1 करोड़ रुपए की नकद बरामदगी से जुड़ा है। आरोप है कि गुजरात के एक जीरा कारोबारी की कार से कैश पकड़ा गया था, लेकिन 20 लाख रुपए लेकर उसे छोड़ दिया गया। बाद में गुजरात के एक IPS अधिकारी के फोन के बाद कथित तौर पर लिए गए 20 लाख रुपए वापस कर दिए गए।

जांच के बाद कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

मामला सामने आने के बाद डीआईजी अमित सांघी गुना पहुंचे और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। इनमें एएसआई साजिद हुसैन, हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह सिकरवार और कॉन्स्टेबल सुंदर रमन शामिल हैं। शुरुआती जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ी।

सीधी में कलेक्टर हटाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सीधी जिले में भी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को हटाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से प्रशासनिक कामकाज को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इन्हीं के आधार पर यह फैसला लिया गया।

बैंक जीएम भी निलंबित

सीधी जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर मिली शिकायतों की समीक्षा के बाद की गई।

पहले से चल रहा था असंतोष

जानकारी के अनुसार, सीधी जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर लंबे समय से असंतोष था। स्थानीय जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को बैठकों में उठा चुके थे और भोपाल में भी शिकायतें की गई थीं।
 

संबंधित सामग्री

MP Free Registry: फ्री रजिस्ट्री का रास्ता साफ! पटवारी अब काम पर लौटेंगे?

MP Free Registry: फ्री रजिस्ट्री का रास्ता साफ! पटवारी अब काम पर लौटेंगे?

मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों की जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री को लेकर सरकार और पटवारियों के बीच बीते 24 दिनों से चल रहा...

Oct 11, 2026
MP में मोहन कैबिनेट में विभाग में बड़ा फेरबदल, मंत्री पटेल अब देखेंगे सिर्फ एक विभाग

MP में मोहन कैबिनेट में विभाग में बड़ा फेरबदल, मंत्री पटेल अब देखेंगे सिर्फ एक विभाग

एमपी की मोहन सरकार में बड़ा फेरबदल हुआ है। गजट अधिसूचना जारी कर मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है। वह अब केवल आनंद विभाग का प्रभार रहेगा।

Jul 15, 2026
MP राज्यसभा चुनाव: तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, अब तीसरी सीट पर सबकी नजर क्यों?

MP राज्यसभा चुनाव: तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, अब तीसरी सीट पर सबकी नजर क्यों?

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में हुई इस प्रक्रिया के बाद राजनीतिक समीकरणों पर नई चर्चा शुरू हो

Jun 06, 2026
मोदी और मोहन का तो मान रख लीजिए

मोदी और मोहन का तो मान रख लीजिए

मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं के बड़े काफिलों पर सवाल। पीएम मोदी और CM डॉ. मोहन यादव की ईंधन बचत अपील के बावजूद दिखावे की राजनीति पर विशेष टिप्पणी।

May 14, 2026
उज्जैन में अफसरों का नया फॉर्मूला, 15 गाड़ियों की जगह एक बस से  सिंहस्थ निरीक्षण पर पहुंचे

उज्जैन में अफसरों का नया फॉर्मूला, 15 गाड़ियों की जगह एक बस से सिंहस्थ निरीक्षण पर पहुंचे

उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों के निरीक्षण के लिए अफसर अब अलग-अलग गाड़ियों की बजाय एक ट्रैवलर बस में सफर कर रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि इससे ईंधन और सरकारी खर्च में बड़ी बचत होगी।

May 13, 2026