Nepal Police New Chief

Nepal Police New Chief: नेपाल पुलिस को मिला नया प्रमुख, डॉ. मनोज कुमार KC बने IGP

नेपाल सरकार ने नेपाल पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा फेरबदल करते हुए दान बहादुर कार्की को पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के पद से हटा दिया है।

By : विकास जैन
Nepal Police New Chief: नेपाल पुलिस को मिला नया प्रमुख, डॉ. मनोज कुमार KC बने IGP

Nepal Police New Chief: नेपाल पुलिस को मिला नया प्रमुख, डॉ. मनोज कुमार KC बने IGP

राजेश जायसवाल, महराजगंज: नेपाल सरकार ने नेपाल पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा फेरबदल करते हुए दान बहादुर कार्की को पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (AIG) डॉ. मनोज कुमार KC को नेपाल पुलिस का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, पद से हटाए गए दान बहादुर कार्की को प्रधानमंत्री का सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है।

 बुधवार को हुई कैबिनेट की आकस्मिक बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बुधवार को नेपाल सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक में डॉ. मनोज कुमार KC को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने का फैसला किया गया। इसके बाद उन्हें नेपाल पुलिस की सर्वोच्च कमान सौंपी गई।

पदोन्नति के बाद गृह मंत्रालय स्थित सिंहदरबार में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक डॉ. मनोज कुमार KC को रैंक का निशान प्रदान किया। इस अवसर पर उन्हें औपचारिक रूप से पुलिस महानिरीक्षक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब डॉ. मनोज कुमार KC के नेपाल पुलिस के नए प्रमुख बनने के बाद पुलिस प्रशासन में नए नेतृत्व की शुरुआत हो गई है। वहीं, दान बहादुर कार्की को प्रधानमंत्री का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए जाने से नेपाल के सुरक्षा प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।