आनंदपुर से आशुतोष: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को तहसील के उनारसी और खैरखेड़ी क्लस्टर में शामिल लगभग 24 पंचायतों में जिले के नोडल अधिकारियों ने भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को जानकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इसी कड़ी में आनंदपुर पंचायत भवन में जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अपर कलेक्टर (विकास) ओमप्रकाश सानोडिया सहित जिले के अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर गांव की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं
इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ओमप्रकाश सानोडिया को आनंदपुर के ग्रामीण जनों रास्ते मे रोक कर श्मशानघाट पर कियें अतिक्रमण को बताया और इसको मुक्त कराने हेतु कहां
क्या कहते है एसडीएम?
लटेरी एसडीएम अनिल कछमारे का कहना है कि तहसील के उनारसी और खैरखेड़ी क्लस्टर की लगभग 24 पंचायतों में जिले के अधिकारियों का भ्रमण हुआ है। ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं को संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।