भोपाल-इंदौर से आज से पीएमश्री हेलीकॉप्टर

भोपाल-इंदौर से आज से पीएमश्री हेलीकॉप्टर

By : Swadesh Bhopal
भोपाल-इंदौर से आज से पीएमश्री हेलीकॉप्टर

अंतरराज्यीय हेलीकॉप्टर सेवा देने वाला देश में मध्यप्रदेश पहला राज्य

आज से मध्यप्रदेशवासियों को हेलीकॉप्टर की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पीएमश्री हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा की शुरुआत होगी। भोपाल से इस सेवा के माध्यम से 8 बड़े शहरों और 3 नेशनल पार्कों तक हवाई संपर्क मिलेगा। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर को भी हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जो अंतरराज्यीय हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा। इंदौर से ओंकारेश्वर सिर्फ 25 मिनट और भोपाल से पचमढ़ी 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

सप्ताह में पांच दिन मिलेगी सेवा

हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी, जबकि बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह सेवा पीपीपी मॉडल पर चलाई जाएगी। सेक्टर-1 का संचालन ट्रांस भारत एविएशन और सेक्टर-2 का संचालन जेट सर्व एविएशन प्रा. लि. करेगी। पर्यटक हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।

ज्योतिर्लिंग और 3 नेशनल पार्कों को जोड़ने वाली यह सेवा सप्ताह में 5 दिन चलेगी। इंदौर–ओंकारेश्वर का किराया 2,500 रुपए और भोपाल–पचमढ़ी का किराया 5,000 रुपए निर्धारित किया गया है। पचमढ़ी में रोजाना 45 मिनट की जॉय राइड भी कराई जाएगी, जिसका समय सुबह 11:15 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। टूरिस्ट हेलीकॉप्टर के जरिए सतपुड़ा की खूबसूरत वादियों, पहाड़ों और जंगलों का आसमान से आनंद उठाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ही हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ कर दिया था। अब 20 नवंबर से नियमित उड़ानें शुरू हो रही हैं। सेवा शुरू होते ही इंदौर–ओंकारेश्वर की दूरी 25 मिनट और भोपाल-पचमढ़ी की दूरी 40 मिनट में तय की जा सकेगी।

तीन सेक्टर में मिलेगी उड़ान सेवा

सेक्टर 1 : इंदौर–उज्जैन–ओंकारेश्वर हेली सेवा

• किराया: 5,000 से 6,500 रुपए

• उड़ान के दिन: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार

• उड़ान बंद: बुधवार और गुरुवार

• इस सेक्टर में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधीसागर, मंदसौर, नीमच, हनुमंतिया, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ और नलखेड़ा जैसे प्रमुख पर्यटन शहर शामिल हैं।

सेक्टर 2 : भोपाल–पचमढ़ी–मढ़ई हेली सेवा

• भोपाल से पचमढ़ी: 1 घंटा 10 मिनट

• पचमढ़ी से मढ़ई: 20 मिनट

• किराया: 3,000–5,000 रुपए

• इस सेक्टर में भोपाल, पचमढ़ी, मढ़ई, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, कूनो, ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल और टीकमगढ़ जैसे प्रमुख शहर शामिल होंगे।

सेक्टर 3 : जबलपुर–कान्हा–बांधवगढ़–मैहर–चित्रकूट–अमरकंटक

• सबसे कम किराया: मैहर से चित्रकूट

• सबसे अधिक किराया: जबलपुर से कान्हा - 6,250 रुपए

• यह सेक्टर वाइल्ड लाइफ और धार्मिक यात्रियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। इसमें जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, चित्रकूट, सरसी, परसुली, मैहर, सतना, पत्रा, खजुराहो, कटनी, रीवा, सिंगरौली, अमरकंटक, सिवनी, सीधी, मंडला, पेच और डिंडौरी शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

Nov 01, 2026